फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Azamgarh Crime: Brutal murder of old man by beating him with sticks, incident near tubewell, police engaged in

Azamgarh Crime: वृद्ध की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर निर्मम हत्या, ट्यूबवेल के पास हुई घटना, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 25 Jun 2023 03:08 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 25 Jun 2023 03:08 PM IST
सार

मुमदल्ला गांव निवासी दलसिंगार यादव उर्फ नागा (62) शनिवार की रात घर पर खान खाने के बाद पैदल ही ट्यूबवेल पर सोने के लिए जा रहा था। इसी दौरान गांव के ही कुछ लोगों ने उस पर लाठी-डंडा से ताबड़तोड़ हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जब तक परिजनों को घटना की जानकारी होती और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जाता तब तक उनकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन
Azamgarh Crime: Brutal murder of old man by beating him with sticks, incident near tubewell, police engaged in
वृद्ध की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर निर्मम हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिधारी थाना क्षेत्र के मुमदल्ला गांव में शनिवार की रात वृद्ध की लाठी-डंडे से पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। मृतक के परिजनों ने तीन के खिलाफ नामजद तहरीर थाने पर दिया है। पुलिस जांच पड़ताल की कवायद में जुटी है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Azamgarh: हाईटेंशन तार टूटकर अधेड़ पर गिरा, मौके पर ही मौत, नए मकान की तराई कर रहा था मृतक
विज्ञापन

मुमदल्ला गांव निवासी दलसिंगार यादव उर्फ नागा (62) शनिवार की रात घर पर खान खाने के बाद पैदल ही ट्यूबवेल पर सोने के लिए जा रहा था। इसी दौरान गांव के ही कुछ लोगों ने उस पर लाठी-डंडा से ताबड़तोड़ हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जब तक परिजनों को घटना की जानकारी होती और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जाता तब तक उनकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार शनिवार की सुबह दलसिंगार के पुत्र उमेश का गांव के ही साहिल से किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसी विवाद को लेकर साहिल के परिजनों ने रात में दलसिंगार पर हमला कर मौत के घाट उतार दिया। सूचना पर पहुंची सिधारी थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेजवा दिया। मृतक के पुत्र ने घटना के बाबत गांव के रोशन, शिवकुमार व राजू के खिलाफ नामजद तहरीर थाने पर दिया है। तहरीर के आधार पर पुलिस जांच पड़ताल की कवायद में जुटी है। मृतक तीन पुत्र व दो पुत्रियों का पिता था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed