{"_id":"6498052db3ab34849c014cf5","slug":"azamgarh-the-high-tension-wire-broke-and-fell-on-the-middle-aged-death-on-the-spot-the-deceased-was-buildin-2023-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh: हाईटेंशन तार टूटकर अधेड़ पर गिरा, मौके पर ही मौत, नए मकान की तराई कर रहा था मृतक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh: हाईटेंशन तार टूटकर अधेड़ पर गिरा, मौके पर ही मौत, नए मकान की तराई कर रहा था मृतक
Sun, 25 Jun 2023 02:43 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Published by: किरन रौतेला
Updated Sun, 25 Jun 2023 02:43 PM IST
सार
बहाउद्दीनपुर गांव निवासी रहीम अहमद (50) गांव में नया मकान बनवा रहा है। उसके मकान के ऊपर से ही हाईटेंशन तार गुजरा हुआ है। रविवार को दिन में लगभग 11 बजे रहीम अपने नए मकान की तराई कर रहा था। इसी दौरान हाईटेंशन तार टूट कर गिर पड़ा और रहीम उसकी चपेट में आकर झुलस गया।
विज्ञापन
हाईटेंशन तार टूटकर अधेड़ पर गिरा, मौके पर ही मौत,
- फोटो : हाईटेंशन तार टूटकर अधेड़ पर गिरा, मौके पर ही मौत,
विस्तार
आजमगढ़ में पवई थाना क्षेत्र के बहाउद्दीनपुर गांव में टूट कर गिरे हाईटेंशन तार की चपेट में आकर अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेजवा दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Azamgarh: स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, एक युवक की मौत, दूसरा घायल, परिजनों में कोहराम
विज्ञापन
बहाउद्दीनपुर गांव निवासी रहीम अहमद (50) गांव में नया मकान बनवा रहा है। उसके मकान के ऊपर से ही हाईटेंशन तार गुजरा हुआ है। रविवार को दिन में लगभग 11 बजे रहीम अपने नए मकान की तराई कर रहा था। इसी दौरान हाईटेंशन तार टूट कर गिर पड़ा और रहीम उसकी चपेट में आकर झुलस गया। मौके पर ही रहीम की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पवई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लाइट कटवा कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेजवा दिया। मृतक दो पुत्र व एक पुत्री का पिता था। दोनों पुत्र रोजी रोटी के लिए विदेश रहते है। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
इसके लिए कई तरह के