{"_id":"64e8600da61e152df6050367","slug":"azamgarh-crime-body-of-eunuch-found-hanging-from-tree-with-the-help-of-scarf-police-engaged-in-investigation-2023-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh Crime: दुपट्टे के सहारे पेड़ से लटका मिला किन्नर का शव, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh Crime: दुपट्टे के सहारे पेड़ से लटका मिला किन्नर का शव, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
Fri, 25 Aug 2023 01:39 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Published by: किरन रौतेला
Updated Fri, 25 Aug 2023 01:39 PM IST
सार
आजमगढ़ गोरखपुर मार्ग पर रौनापार थाना क्षेत्र के केशोपुर पुलिया के पास दुपट्टे के सहारे शुक्रवार की सुबह एक किन्नर का शव लटकता हुआ देखा गया। इसकी जानकारी होते ही काफी संख्या में मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर रौनापार थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
Azamgarh Crime: दुपट्टे के सहारे पेड़ से लटका मिला किन्नर का शव, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रौनापार थाना क्षेत्र के केशोपुर पुलिया के पास शुक्रवार की सुबह दुपट्टे के सहारे लटका हुआ किन्नर का शव देखा गया। मौके पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा और जांच पड़ताल में जुट गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- G20 Summit: कल काशी आएंगे सीएम योगी, आज से शहर में केंद्रीय व प्रदेश के मंत्रियों का जमावड़ा, पढ़ें डिटेल्स
विज्ञापन
आजमगढ़ गोरखपुर मार्ग पर रौनापार थाना क्षेत्र के केशोपुर पुलिया के पास दुपट्टे के सहारे शुक्रवार की सुबह एक किन्नर का शव लटकता हुआ देखा गया। इसकी जानकारी होते ही काफी संख्या में मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर रौनापार थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। उसने शव को उतरवाया। उसकी शिनाख्त राजू 45 पुत्र नियाज निवासी आदर्श नगर थाना जीयनपुर के रुप में हुई। मृतक पांच भाइयों में बड़ा था। उसके दो बच्चे सैफ और कैफ हैं। परिवार में उसकी तलाकशुदा पत्नी रफत और माता कुशरी है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मौके पर पहुंचे महुला चौकी प्रभारी उमेश कुमार और लाटघाट चौकी प्रभारी सौरभ सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक पहले लाटघाट बाजार में कबाड़ी का काम करता था। किन्नरों की सोहबत में पड़कर खुद किन्नर बन गया और घर छोड़कर केशोपुर में एक मकान में रहता था।
विज्ञापन