Azamgarh Corona Update: कमिश्नर भी पाए गए कोरोना संक्रमित, 52 नए मरीज मिले
- अब तक 3162 संक्रमित मिले, सक्रिय मरीजों की संख्या 688 पहुंची
- 2422 हो चुके हैं स्वस्थ, रिकवरी दर 76 फीसदी के करीब
विस्तार
आजमगढ़ जनपद में कोरोना संक्रमितों की संख्या पर लगाम नहीं लग पा रही है। सोमवार को कमिश्नर आजमगढ़ के साथ ही 52 नए लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टी हुई है। वहीं रविवार को भी 23 कोरोना संक्रमित पाए गए थे।
जनपद में अभी तक कुल 3162 कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। इसमें 2422 स्वस्थ हो चुके हैं। रविवार को 83 मरीज स्वस्थ भी घोषित किए गए हैं। जनपद में सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 688 पहुंच गई है। रिकवरी दर 76 फीसद के आसपास है। अब तक 64 मरीजों की मौत हुई हैं।
जनपद में रविवार को आरटी-पीसीआर, ट्रूनॉट और एंटीजेन किट से हुई जांच में मंडी में एक, कंजहित में एक, देवगांव में एक, मेहनाजपुर में एक, डंडवल में एक, शहर के एलवल में एक, टहर किशुनदेवपुर में एक, पपरी में एक, दीवानपट्टी में एक, खुजिया में एक संक्रमित पाया गया।
वहीं महाराजगंज के विशुनपुर में एक, देवनपुर में पांच, नेवादा में एक, फकरुद्दीनपुर में एक, ससना विश्वनाथपुर में एक, कमिश्नर आजमगढ़, सिधारी के हाईडिल चौराहे पर एक, मुबारकपुर के पुरा ख्वाजा में एक, तरवां थाने में दो पुलिसकर्मी, फूलपुर के खानजहांपुर में एक मरीज मिला है।
रानी की सराय के चकलालधर में दो, जहानागंज के बिरदइया खालसा में एक, बैरीगांव में एक, अनेई में एक, शहर के रैदोपुर में एक, लालगंज के पकरीकला में एक, ठेकमा के रसूलपुर में एक, लालगंज के रसूलपुर जयद्रथ में एक संक्रमित मिला है।