फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   azamgarh

सुबह से ही चक्रमण करते रहे अधिकारी

Fri, 20 Dec 2019 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
azamgarh
आजमगढ़। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर विरोध प्रदर्शन धीरे-धीरे हिंसक होते जा रहा। ऐसे में शांति व्यवस्था कायम रखना पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई है। शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान कुछ जगहों पर गड़बडिय़ां करने की भी सूचना थी। ऐसे में जहां प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे। वहीं कमिश्नर, डीआईजी, डीएम और एसपी फोर्स के साथ पूरे जिले में सुबह आठ बजे से ही भ्रमण करना शुरू किया। इस दौरान संवेदनशील स्थलों सहित आदि के गतिविधियों का जायजा लेते रहे। पुलिस की सक्रियता का परिणाम रहा कि सबकुछ शांति पूर्वक संपन्न हुआ। पुलिस अब अगले दिन की व्यवस्था की रणनीत तैयार कर रहे हैं। सुरक्षा की दृष्टि से जिले में पुलिस फोर्स के अलावा 300 नए रिक्रूट, एक कंपनी पीएसी और एक कंपनी अद्र्धसैनिक बलों की ड्यूटी लगाई गई थी। इस दौरान पुलिस जहां अपने-अपने क्षेत्र की गतिविधियों पर नजर रखते हुए तैनात थी। वहीं अति संवेदनशील क्षेत्र सरायमीर, फूलपुर, बिलरियागंज आदि क्षेत्र में पीएसी और अद्र्धसैनिक बल के जवानों को लगाया गया था। यह लोग सुबह से ही अपने-अपने पोस्ट पर तैनात हो गए। इसके अलावा एडीएम प्रशासन, एडीएम वित्त एवं राजस्व, सीआरओ, एसपीसिटी, एसपी ग्रामीण, एसपी ट्रैफिक की अलग-अलग क्षेत्रों की जवाबदेही सौंपी गई थी। जबकि एसडीएम और सीओ संयुक्त रुप से भ्रमण करते हुए हालात पर नजर रख रहे थे। इसके अलावा सुबह से ही मंडलायुक्त कनक त्रिपाठी, डीआईजी रविंद्र गौड़ एक साथ और डीएम नागेंद्र प्रसाद और एसपी त्रिवेणी सिंह एक साथ भ्रमण कर रहे थे। निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहां, खुदादादपुर, सरायमीर कस्बा, संजरपुर, फूलपुर आदि क्षेत्रों में घूमकर सभी बड़े अधिकारी क्षेत्र के लोगों से मिलकर हालात पर चर्चा और शांति बनाए रखने की अपील की। शाम को एसपी फोर्स के साथ मुबारकपुर कस्बे, जीयनपुर आदि क्षेत्रों में भी भ्रमण किया। एसपी त्रिवेणी सिंह ने बताया कि सक्रियता का परिणाम रहा कि शुक्रवार का पूञा दिन शांति पूर्वक बीत गया। अगले दिन के माहौल का आंकलन करते हुए शांति बनाए रखने की रणनीति तैयार की जा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed