फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   azamgarh

सरकारी अस्पतालों से वितरित हो रही जांच में फेल दवा

Sun, 15 Dec 2019 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
azamgarh
आजमगढ़। अस्पतालों में दवा उपलब्ध कराने की व्यवस्था भले ही बदल गई लेकिन सही दवाएं अस्पताल आज भी नहीं पहुंच रही है। सरकारी अस्पतालों पर बच्चों को उल्टी में दी जाने वाली सीरप का नमूना जांच में फेल हो चुका है, इसे बाद भी इसका वितरण जिले के सरकारी अस्पतालों पर जारी है। सीएचसी-पीएचसी पर वितरण रोकने की बात कह सीएमओ बरगलाने का प्रयास कर रहे है जबकि सभी सीएचसी-पीएचसी पर ये वितरित हो रही है। सरकारी अस्पतालों में भर्ती व ओपीडी में आने वाले मरीजों को दी जाने वाली दवाओं में जम कर खेल हो रहा है। मानक में फेल कई दवाएं अस्पताल से वितरित की जा रही है। अभी आठ-दस दिन पूर्व ही सरकारी अस्पतालों पर वितरण के लिए भेजी गईं आधा दर्जन से अधिक दवाएं व इंजेक्शन के नमूने जांच में फेल हुए थे। इसके बाद भी मेडिकल कार्पोरेशन के लोग नहीं चेते और आज भी पहले दवा भेज दी जाती है और अस्पतालों पर उसका वितरण शुरू हो जाता है उसके बाद सैंपल जांच के लिए भेजा जाता है। एक बार फिर सरकारी दवा में गड़बड़ी सामने आयी है। बच्चों को उल्टी में दी जाने वाली ऑनडेनसिट्रान सीरप भी जांच में फेल घोषित हो चुका है। इसके बाद भी जिले के सरकारी अस्पतालों में इसका वितरण हो रहा है। जबकि स्वास्थ्य महकमे को इसकी जानकारी है। इसके बाद भी इस सीरफ का वितरण किया जाना बच्चों के जीवन से खिलवाड़ ही कहा जा सकता है।
विज्ञापन

जिला व महिला अस्पताल में जारी है वितरण
जिला अस्पताल के चीफ फार्मासिस्ट अनिल राय ने बताया कि लगभग एक हजार सीरप आए थे। लगभग तीन सौ शीशी सीरप बंट चुकी है और अभी वितरण जारी है। वहीं महिला अस्पताल के फार्मासिस्ट रणविजय सिंह भी इस सीरप के उपलब्ध होने और बंटने की बात स्वीकार की पर स्टाक व खपत बताने से बचे। 100 शैय्या अतरौलिया अस्पताल के सीएमएस डॉ. केके झा ने बताया कि उनके अस्पताल पर भी ऑनडेनसिट्रान सीरप उपलब्ध है और बच्चों में वितरण किया जा रहा है। सीएचसी अहरौला पर तैनात डॉ अरविंद मिश्रा ने बताया कि ऑनडेनसिट्रान सीरप उपलब्ध है और बच्चों में वितरित किया जा रहा है।
विज्ञापन

छह माह पहले हरियाणा की कंपनी ने की है सप्लाई
जिले पर सरकारी दवाओं के कई स्टोर है। जिसमें एक सीएमओ, एक सीएमएस महिला अस्पताल, एक एसआईसी जिला अस्पताल व एक सीएमएम 100 शैया अतरौलिया के अंतर्गत आता है। इन सभी सरकारी दवा स्टोर पर चार से छह माह पूर्व कार्पोरेशन ने ऑनडेनसिट्रान सीरप की सप्लाई हुई है। सप्लाई व वितरण शुरू होने के बाद सैंपल की जांच हुई, जिसमें जांच फेल हो चुका है। जिले में कार्पोरेशन के माध्यम से आयी ऑनडेनसिट्रान सीरप को हरियाणा की कंपनी ने उपलब्ध कराया है। यह सीरप दो, पांच व तीस एमएल की पैकिंग में आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन पहले ऑनडेनसिट्रान सीरप का वितरण रोकने का निर्देश आया था, जिसके आधार पर सीएचसी-पीएचसी पर वितरण रोक दिया गया। सैंपल जांच में इस सीरप के कुछ बैच नंबर के नमूने फेल हुए है। जिसके बाद सभी बचे सीरप को वापस लौटाने का भी निर्देश मिला है। फिलहाल हमने वितरण रोक दिया है, आगे के दिशा-निर्देश का इंतजार है।
डॉ. एके मिश्रा, सीएमओ, आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed