फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   azamgarh

नशे में दौड़ाई कार, सात लोग हुए घायल

Tue, 19 Nov 2019 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
azamgarh
सरायमीर। थाना क्षेत्र के खपड़ा गांव से पूनापोखर, सरायमीर रेलवे क्रासिंग के बीच में मंगलवार की सुबह एक कार चालक नशे में धुत होकर अपनी कार दौड़ाया। इस दौरान करीब सात लोगों को टक्कर मारकर घायल कर दिया। घटना से हड़कंप मच गया। आरोपी पुलिस बूथ के पास अपनी कार छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस कार पर अंकित नंबर के जरिए आरोपी चालक की तलाश में जुटी हुई है। घायलों में शकील अहमद (63) सरायमीर थाने के राजापुर सिकरौर गांव, आरिश (15) पुत्र सुहेल इसी थाने के राजापुर, पुरुषोत्तम यादव (52) फत्तनपुर, मिथिलेश (32) पूना पोखर, अबू होरैरा (24), मो. साकिब (30), मो. सलमान (28) सरायमीर कस्बे के रहने वाले हैं। घटना के समय इनमें से कोई अपनी दुकान पर जा रहा था, तो कोई बाजार से सामान लेने या लेकर घर लौट रहा था। सभी लोग अपने-अपने काम में मस्त थे। तभी खपड़ा गांव से पूनापोखर होते हुए एक स्विफ्ट कार बड़ी तेजी से गुजरी। चालक नशे में धुत था। ऐसे में वह कार को लहराते हुए चला रहा था। कार की टक्कर से यह लोग घायल हो गए। कार चालक जैसे ही एक व्यक्ति को टक्कर मारकर भागा कि कुछ लोग बाइक से उसका पीछा करने लगे। इस चक्कर में वह गाड़ी और तेज चलाने लगा था। अपनी पीछे लोगों की भीड़ आते हुए दिख चालक सरायमीर पुलिस बूथ के पास अपनी कार खड़ी कर फरार हो गया। घटना के बाद कस्बे में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। घायलों को अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया। कार की तलाशी लेने पर पिछली सीट से शराब की कई बोतलें बरामद हुई। प्रभारी निरीक्षक सरामीर शेरसिंह ने बताया कि कार पर अंकित नंबर के जरिए चालक और गाड़ी मालिक के नाम और पते की जानकारी जुटाई जा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed