फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   azamgarh

रंजिश के चलते अधेड़ को मारी गोली

Tue, 19 Nov 2019 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
azamgarh
पवई। थाना क्षेत्र के ओरिल भगताना गांव में सोमवार की रात करीब दस बजे आपसी विवाद के चलते मनबढ़ ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से अधेड़ को गोली मार दी। दाहिने हाथ में गोली लगने से वह घायल हो गया। परिवार के लोग उसे पीएचसी पवई में भर्ती कराए। हालत गंभीर देख डाक्टर ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। उधर घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और देर रात को आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी लाइसेंसी रिवाल्वर बरामद कर ली। मंगलवार को आरोपी का चालान कर दिया गया। साथ ही लाइसेंस निरस्त करने के लिए रिपोर्ट भेजी जाएगी। घायल अशोक यादव (45) पुत्र हरिराम पवई थाने के ओरिल भगताना गांव का निवासी है। अशोक का गांव के सत्यनरायन यादव से रंजिश चलती है। मंगलवार की रात करीब दस बजे गांव में अशोक आदि बैठकर बातचीत कर रहे थे। तभी सत्यनरायन भी वहां पहुंच गया। बातचीत के दौरान किसी बात से नाराज होकर सत्यनरायन ने अपना लाइसेंसी रिवाल्वर निकाला और अशोक को लक्ष्य कर उस पर गोली चली दी। गोली अशोक के दाहिने हाथ में लगने से वह घायल हो गया। गांव में गोली की आवाज से दहशत मच गई। आनन-फानन में अशोक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पवई में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर देख डाक्टर ने उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। घटना के संबंध में अशोक का भतीजा प्रदीप ने थाने में सूचना दी तो पुलिस रात को ही मौके पर पहुंची और आरोपी सत्यनरायन को गिरफ्तार कर उसका रिवाल्वर जब्त कर लिया। मंगलवार को सत्यनरायन का चालान कर दिया गया। सीओ फूलपुर रविशंकर प्रसाद ने बताया कि सत्यनरायन के असलहे का लाइसेंस निरस्त करने के लिए उच्चाधिकारियों के यहां रिपोर्ट भेजी जाएगी। रिपोर्ट तैयार करने की प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed