फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   azamgarh

कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दमखम

Sun, 13 Oct 2019 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
azamgarh
मेंहनगर। कस्बे के लखरांव पोखरा पर पूर्णिमा के दिन लगने वाले मेले में रविवार को पोखरे के पश्चिम भीटे पर चल रहा अखाड़ा लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा। इसमें कई जिलों से आए पहलवानों ने अपने दांव आजमाए। दो दर्जन से ज्यादा जोड़ों की हुई कुश्ती में पहलवानों ने अपनी कला के दम पर दूसरे को पटखनी दी। जिसमें विशाल यादव अमारी, संदीप तियरा, भीम यादव विजयीपुर, सुंदर पहलवान चकवारा, रितेश सरायमीर, प्रदीप बौरहवा बाबा, रवि पहलवान जौनपुर, भईया लाल नीबी ने दंगल में जीत हासिल की। सर्वप्रथम कुश्ती की शुरूआत हनुमान जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आरती करते हुए मेंहनगर थाना प्रभारी विनय कुमार मिश्र ने किया। एसएसआई गिरजेश सिंह, रामलीला कमेटी के अध्यक्ष मुन्ना लाल बर्नवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष सुभाष जायसवाल, चेयरमैन अशोक चौहान, पूर्व चेयरमैन राम बदन, विरेंद्र आर्य ने अखाड़े के 61 वें वर्ष में प्रवेश पर प्रतिभाग करने वाले पहलवानों का आभार व्यक्त किया। वहीं रामलीला मैदान में लगी रावण की आदम कद पुतले को रामलीला मंचन में राम की भूमिका निभा रहे राजेश सिंहानिया ने दहन किया। श्रीराम के जयकारों से मेला परिसर गूंज उठा। रामलीला कमेटी, नगर पंचायत और प्रभारी विनय कुमार मिश्र ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर एडीएम प्रशसन नरेंद्र सिंह, एसडीएम मेंहनगर अरविंद कुमार सिंह, तहसीलदार विजेंद्र उपाध्याय, राधेश्याम यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed