फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Azamgarh: Angry villagers demonstrated due to lack of cleanliness

आजमगढ़ः सफाई न होने से नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Wed, 30 Jun 2021 10:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 10:09 PM IST
विज्ञापन
Azamgarh: Angry villagers demonstrated due to lack of cleanliness
फूलपुर तहसील के पल्थी में साफ-सफाई को लेकर प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़ जिले के अंबारी क्षेत्र स्थित पल्थी गांव में सफाई न होने से नाराज ग्रामीणों ने बुधवार को साधन सहकारी समिति के बाहर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सफाई कर्मचारी गांव में सफाई करने नहीं आता। उच्चाधिकारियों से ग्रामीणों ने सफाई कराने की मांग किया।
विज्ञापन

फूलपुर तहसील के पल्थी गांव में ग्रामीणों ने बुधवार को गांव में फैली गंदगी को लेकर साधन सहकारी समिति पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा कि पल्थी बाजार एवं गांव में सफाईकर्मियों की लापरवाही से गंदगी फैली है। पल्थी गांव के प्राथमिक विद्यालय, पंचायत भवन, साधन सहकारी समिति आदि स्थानों पर साफ-सफाई नही की जा रही है। पल्थी बाजार में गंदगी से नालियां बजबजा रही हैं। गांव के अंदर रास्ते में खर-पतवार उग आई हैं। नालियों की सफाई न होने से वह जाम हो गई हैं, गंदा पानी सड़क पर बह रहा है।
विज्ञापन

वहीं मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। संक्रमित बीमारियों के फैलने की आशंका बढ़ गई है। ग्रामीणों ने कहा कि सरकार के द्वारा संचारी रोग नियंत्रण के लिए योजनाएं चला रही है। लेकिन पल्थी बाजार गांव को इसका कोई लाभ नही मिल रहा है। वर्तमान प्रधान विनोद सोनकर ने कहा कि सफाईकर्मियों से कई बार साफ सफाई के लिए कहा गया, लेकिन वह सफाई नही करते। जिससे संक्रामक रोग एवं संचारी रोग फैलने की संभावना बढ़ गई है। प्रदर्शन के दौरान हरिश्चंद्र यादव, रंजन तिवारी, पवन यादव, विजय यादव, सर्वेश कश्यप, सूर्य प्रकाश यादव, सुक्खू मौर्य आदि रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed