फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Azamgarh Accident: Bike rider dies after being hit by a vehicle, leaving his younger brother in the market

Azamgarh Accident: वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, छोटे भाई को बाजार छोड़ कर लौट रहा था घर

Tue, 11 Jul 2023 06:11 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 11 Jul 2023 06:11 PM IST
सार

बरदह के अवदह गांव निवासी सूरज यादव (30) मंगलवार की सुबह अपने भाई को भीरा बाजार छोड़ने के लिए बाइक से गया था। भाई को छोड़ कर वह वापस घर लौट रहा था। अभी वह भीरा-लालगंज लिंक मार्ग पर गिड़ऊर गांव के पास पहुंचा था कि अज्ञात वाहन से बाइक की टक्कर हो गई। इस हादसे में सूरज गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन
Azamgarh Accident: Bike rider dies after being hit by a vehicle, leaving his younger brother in the market
वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ के बरदह थाना अंतर्गत भीरा-लालगंज लिंक मार्ग पर स्थित गिड़ऊर गांव के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मंगलवार की सुबह बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तत्काल सीएचसी बरदह ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- धनंजय सिंह पर जानलेवा हमले का मामला: अभय सिंह समेत अन्य आरोपियों का दर्ज हुआ बयान, 14 जुलाई को होगी सुनवाई
विज्ञापन

बरदह के अवदह गांव निवासी सूरज यादव (30) मंगलवार की सुबह अपने भाई को भीरा बाजार छोड़ने के लिए बाइक से गया था। भाई को छोड़ कर वह वापस घर लौट रहा था। अभी वह भीरा-लालगंज लिंक मार्ग पर गिड़ऊर गांव के पास पहुंचा था कि अज्ञात वाहन से बाइक की टक्कर हो गई। इस हादसे में सूरज गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे आनन-फानन में सीएचसी बरदह लाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक जेसीबी चालक था और चार भाईयों में दूसरे नंबर पर था। घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं सूचना पर बरदह थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेजवा दिया। घटना के समय मृतक हेलमेट नहीं पहना हुआ था। यदि वह हेलमेट पहना होता तो शायद उसकी जान नहीं जाती। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण ही सूरज की जान गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed