फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Azad Samaj Party staged a protest at Ambedkar Park.

Azamgarh News: आजाद समाज पार्टी ने अंबेडकर पार्क में दिया धरना

Thu, 17 Sep 2026 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Azad Samaj Party staged a protest at Ambedkar Park.
आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की जनपद इकाई ने जनहित, सामाजिक न्याय और कानून-व्यवस्था से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर बुधवार को डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को एक ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में गोंडा और अयोध्या में हुई हत्याओं, बाराबंकी में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना सांसद एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर हुए कथित हमले, पंचायत सहायकों की मांगों और 68500 शिक्षक भर्ती में आरक्षण संबंधी प्रकरण सहित चार सूत्रीय मांगों के शीघ्र निराकरण की मांग की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष धर्मवीर भारती की ओर से दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि गोंडा में विनोद साहनी और रमेश कोरी तथा अयोध्या में राम लगन मौर्य की हत्याओं के बाद पीड़ित परिवारों से मिलने जा रहे चंद्रशेखर आजाद के काफिले को 13 सितंबर को बाराबंकी के रामनगर थाना क्षेत्र के बुढ़वल में रोके जाने के बाद पथराव और हिंसक हमले की शिकायत सामने आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी ने दावा किया कि इस घटना में कई कार्यकर्ता घायल हुए और वाहनों को नुकसान पहुंचा। कार्यकर्ताओं ने पूरे मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराने, दोषी व्यक्तियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।

इस दौरान एडवोकेट शेषनाथ राव (जिला अध्यक्ष, भीम आर्मी), एडवोकेट संजय कुमार (जिला संयोजक, एएसडीके आजमगढ़), एडवोकेट एके आनंद (मंडल प्रभारी भाईचारा, मंडल आजमगढ़), एडवोकेट सहिलेश कुमार (जिला उपाध्यक्ष, एएसपी), जनार्दन एडवोकेट सहित सैकड़ों नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed