फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Awareness campaign conducted in health center on World Breastfeeding Week

Azamgarh News: विश्व स्तनपान सप्ताह पर स्वास्थ्य केंद्र में चला जागरूकता अभियान

Wed, 06 Aug 2025 12:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Aug 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Awareness campaign conducted in health center on World Breastfeeding Week
महिलाओं को किया जा रहा जागरूक - फोटो : samvad
विश्व स्तनपान सप्ताह के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रानी की सराय में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में माताओं को स्तनपान की सही तकनीक, स्तन की सफाई और शिशु की देखभाल संबंधी जानकारी दी। महिलाओं ने डॉक्टरों से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं के समाधान पूछे।
विज्ञापन


महिला चिकित्सक डॉ. कविता सिंह ने माताओं को बताया कि जन्म के तुरंत बाद शिशु को स्तनपान कराना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि मां का पहला दूध, जिसे कोलोस्ट्रम कहा जाता है, बच्चे के लिए प्राकृतिक टीके के समान होता है, जो उसे कई गंभीर बीमारियों से बचाता है। उन्होंने बताया कि स्तनपान कराने से न केवल शिशु को पोषण मिलता है, बल्कि यह मां के लिए भी लाभकारी होता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. मनीष तिवारी ने माताओं को बताया कि शिशु को छह माह तक केवल मां का दूध ही देना चाहिए और इस दौरान पानी या ऊपर का दूध नहीं देना चाहिए। छह माह के बाद धीरे-धीरे ऊपरी आहार शुरू किया जा सकता है, लेकिन स्तनपान एक से दो वर्ष तक जारी रखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed