फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Awake responsible, medicine thrown on the roadside buried in pit

Azamgarh News: जागे जिम्मेदार, सड़क किनारे फेकी दवा गड्ढे में हुई दफन

Wed, 26 Apr 2023 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Apr 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Awake responsible, medicine thrown on the roadside buried in pit
शहर के बड़ा गणेश मंदिर के पास फेकी गई एक्सपायर्ड दवाओं को आखिरकार जिम्मेदारों ने निस्तारित करा दिया। नगर पालिका की जेसीबी से गड्ढा खोदवा कर दवाओं को उसमें दफन कर दिया गया। वहीं कुछ दवाएं सेंपल में लेकर ड्रग विभाग इस बात की जांच में जुट गई है कि दवा किसके द्वारा फेकी गई है। ड्रग इंस्पेक्टर ने जल्द पता लगा लेने का दावा भी किया है।
विज्ञापन

भारी मात्रा में एक्सपायर्ड दवाएं रविवार की सुबह बड़ा गणेश मंदिर के सामने बंधा किनारे सड़क की पटरी पर फेकी गई थी। अमर उजाल ने देखा तो सूचना स्वास्थ्य महकमे को दिया। जिस पर सीएमओ डॉ. आईएन तिवारी व डॉ. संजय ने मौके पर पहुंच कर जांच किया। उन्होंने यह कह कर अपनी जिम्मेदारी पूरी कर दिया कि दवा सरकारी नहीं है। सोमवार तक दवाएं जस की तस हालत में पड़ा रहा। ड्रग इंस्पेक्टर से बात हुई तो उन्होंने पहले जानकारी होने से इंकार किया साथ ही कहा कि खुद मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल करती हुई। सोमवार की शाम ड्रग इंस्पेक्टर सीमा वर्मा ने मौका मुआयना कर दवाओं का सेंपल एकत्र करवाया और फिर नपा की जेसीबी को मंगा कर गड्ढा कराने के बाद दवाओं को दफन करा दिया। दवा किसने वहां फेकी है अभी यह ज्ञात तो नहीं हो सका है लेकिन ड्रग विभाग जब जांच की कवायद में जुट गई है।
विज्ञापन

00000000000000000
आबादी के बीच फेकी गई एक्सपायर्ड दवाओं का सैपल ले लिया गया है। शेष दवाओं को मौके पर ही गड्ढा करवा कर दफन करा दिया गया है। सैंपल के माध्यम से यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि दवां कहा से लाकर यहां फेकी गई है। जल्द ही यह पता कर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीमा वर्मा, ड्रग निरीक्षक, आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed