{"_id":"6178c3f852be0be715410e4b32869886","slug":"avneesh-verma-elected-as-president-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवनीश वर्मा चुने गए अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवनीश वर्मा चुने गए अध्यक्ष
संवाददाता बूढ़नपुर।
Updated Fri, 25 Dec 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांधी शताब्दी स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोयलसा में छात्रसंघ चुनाव के लिए गुरुवार को मतदान का कार्य संपन्न हुुआ। दोपहर बाद हुई मतगणना में अध्यक्ष पद पर अवनीश वर्मा ने कब्जा जमाया। वहीं उपाध्यक्ष पद पर शुभम और महामंत्री पद पर शिवनरायन यादव को विजयी घोषित किया गया।
गांधी शताब्दी स्मारक स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोयलसा में छात्र संघ चुनाव के लिए गुरुवार की सुबह साढ़े आठ बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक मतदान का कार्य संपन्न हुआ। मतदान के बाद अपराह्न दो बजे से मतगणना शुरू हुई जो शाम चार बजे तक चली। जिसमें अध्यक्ष पद पर अवनीश वर्मा ने नीरज यादव को 421 मतों से पराजित किया। अवनीश वर्मा को 607 और नीरज यादव को 186 मत प्राप्त हुए। उपाध्यक्ष पद पर शुभम पांडेय ने संतोष यादव को 255 मतों से पराजित किया। शुभम पांडेय को 642 और संतोष यादव को 387 मत मिले। महामंत्री पद के लिए शिवनरायन यादव ने राकेश शुक्ला को 263 मतों से पराजित किया। शिवनरायन यादव को 650 और राकेश शुक्ला को 387 मत प्राप्त हुए।
कला संकाय के लिए रामू चौरसिया को निर्विरोध चुना गया। विद्यालय के प्राचार्य उमाशंकर सिंह ने चुनाव में योगदान करने वाले सभी कर्मचारियों और पुलिस प्रशासन का आभार प्रकट किया। एसडीएम बूढनपुर ने नवनिर्वाचित सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए कहा कि आप पूरी ईमानदारी और निष्ठा से लोगों का सहयोग करें।