फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Avantikapuri Dham will be developed as Amrit Sarovar

अमृत सरोवर के रूप में विकसित होगा अवंतिकापुरी धाम

Mon, 02 May 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Avantikapuri Dham will be developed as Amrit Sarovar
रानी की सराय। आजादी का अमृत महोत्सव पर जिले के 75 अमृत सरोवर साक्षी बनेंगे। इसी के तहत रानी की सराय के आवक स्थित अवंतिकापुरी धाम का सरोवर अमृत सरोवर के रूप में विकसित किया जाएगा। अभी अधिकारियों द्वारा निरीक्षण कर प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। यदि शासन से स्वीकृति मिली तो ये सरोवर 10 अगस्त तक हर हाल अमृत सरोवर के रूप में विकसित कर दिया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहरण के साथ आजादी का जश्न मनाया जाएगा। जिस तालाब को विकसित किया जाना है वह कम से कम एक एकड़ में होना अनिवार्य है। यह पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होंगे।
विज्ञापन

आजादी के 75 वें वर्ष में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसमें देश जिन संकल्पों को लेकर आगे बढ़ रहा है, उनमें एक जल संरक्षण भी है। यह सरोवर ऐसे होंगे जिनमें बाहर से गंदा पानी न आ सके। सरोवर को बनाने में पंचायत निधि के अलावा सांसद विधायक निधि व अन्य स्रोतों का इस्तेमाल होगा। अमृत सरोवर पर सुंदरीकरण के साथ पथ-वे, पौधरोपण, ध्वजारोहण स्थल, मीटिंग हाल भी बनेगा। ब्लाक स्तर के अधिकारियों को इस योजना को तेजी के साथ क्रियान्वयन के लिए कहा गया है। डीपीआरओ लालजी दुबे ने बताया कि अमृत सरोवर से संबंधित जीओ आया है। सरोवरों की चयन प्रक्रिया शुरू हो गई है। अमृत सरोवर 10 अगस्त से पहले बन जाएंगे। ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत व नगर पंचायत अलग-अलग संख्या में इन्हें बनाएगा। इसी के तहत अवंतिका पुरी धाम के सरोवर का भी प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed