फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Auto driver fierce extortion

अवैध वसूली भड़के आटो चालक

Sat, 05 Sep 2015 12:45 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Sat, 05 Sep 2015 12:45 AM IST
विज्ञापन
Auto driver fierce extortion
आजमगढ़। नगर पंचायत महराजगंज और बिलरियागंज में वाहन चालकों और आटो चालकों से हो रही अवैध वसूली को लेकर आटो रिक्शा चालक समिति उत्तर प्रदेश की जनपद इकाई में आक्रोश व्याप्त है। समिति के सदस्यों ने शुक्रवार को जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर अवैध वसूली रोकने की मांग की।
विज्ञापन

डीएम से मिलने पहुंचे समिति के सदस्यों ने कहा कि नगरपंचायत बिलरियागंज और महराजगंज में वाहन चालकों और आटो चालकों से प्रतिदिन अवैध वसूली की जा रही है। जबकि उच्च न्यायालय इस पर रोक लगाने का आदेश दे चुका है। यह कार्य नगर पंचायत के ईओ और चेयरमैन की निगरानी में चल रहा है। हमारी मांग है कि इसकी जांच कर दोषी लोगों के विरुद्घ तत्काल कार्रवाई करने के साथ ही इस अवैध वसूली को बंद कराया जाए। अगर ऐसा नहीं किया गया तो हम लोग पूरे जनपद में हड़ताल, आंदोलन, धरना-प्रदर्शन और चक्काजाम करने के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर कृपाशंकर पाठक, छोटेलाल, शाहिद अहमद, विरेंद्र यादव, गणेश साहनी, राजेंद्र तिवारी, ओंकार विश्वकर्मा, मुहम्मद उर्जर, मनमोहन, रोशन सिंह, कोमल चौबे, साधू यादव, ऋषि राय, नंदलाल, देवीलाल, मुुराली, सीताराम आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed