फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Audio of conversation with criminal is viral, constable suspended

अपराधी से बातचीत का आडियो वायरल, सिपाही निलंबित

Sun, 16 May 2021 09:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 May 2021 09:37 PM IST
विज्ञापन
Audio of conversation with criminal is viral, constable suspended
आजमगढ़। जनपद पुलिस की अपराधियों से साठगांठ का एक और मामला सामने आया है। ऑडियो वायरल होने पर एसपी ने संबंधित पुलिसकर्मी को निलंबित कर विभागीय जांच का आदेश जारी किया है। प्रकरण महराजगंज थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन

महराजगंज थाना क्षेत्र के शातिर अपराधियों में शुमार हरिहर यादव निवासी देवारा जदीद टोटहवा को पुलिस कार्रवाई से बचाने के लिए थाने के सिपाही राकेश कुमार यादव रुपयों की डिमांड कर रहा था। मोबाइल पर राकेश कुमार यादव व हरिहर के बीच तमाम तरह की बातचीत हो रही थी। एक अपराधी से पुलिस कर्मी के साठगांठ का नया खुलासा उस समय हुआ जब दोनों के बीच हुई बातचीत का ऑडियो वायरल हो गया। वायरल ऑडियो एसपी तक पहुंचा तो महकमे में हड़कंप मच गया। एसपी ने तत्काल सिपाही को निलंबित करने के साथ ही विभागीय जांच बैठा दी है। चार दिनों में ही अपराधियों व शराब माफियाओं से पुलिस कर्मियों के साठगांठ का यह दूसरा प्रकरण सामने आया है। पुलिस कर्मियों की अपराधियों से साठगांठ के चलते ही पुलिस महकमे पर से अब लोगों का विश्वास उठता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed