फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Auction of vehicles parked at police stations begins

Azamgarh News: थानों पर खड़े वाहनों की नीलामी शुरू

Mon, 23 Dec 2024 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Auction of vehicles parked at police stations begins
आजमगढ़। जिले के समस्त थाना परिसरों में कई वर्षों से सड़ रहे वाहनों की खबर को लेकर अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसे पुलिस अधीक्षक ने संज्ञान में लेते हुए सभी थानों को थाना परिसर में खड़े वाहनों की नीलामी कराने के निर्देश दिए तो कप्तानगंज थाने में पुलिस ने सोमवार को नीलामी शुरू करा दी।
विज्ञापन

जिले में कुल 26 थाने हैं। हर एक थाने के परिसर में खड़ी सैकड़ों गाड़िया सड़ रही हैं। पकड़ी गई दूसरी गाड़ियां खड़ी करने की जगह तक नहीं बची है। यह देखते हुए थानों के बाहर भी वाहन खड़े होने लगे। अमर उजाला ने इसे संज्ञान लिया और 22 दिसंबर के अंक में प्रमुखता से पेज नंबर तीन पर ''थानों में तैयार हो रहा कबाड़ का पहाड़...'' शीर्षक से प्रकाशित किया।
विज्ञापन

खबर को पुलिस अधीक्षक ने संज्ञान में लेते हुए सभी थाना प्रभारियों को जल्द परिसर में सीज पड़े लावारिस वाहनों की नीलामी कराने के लिए निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कप्तानगंज थाने की पुलिस ने लावारिस 77 वाहनों की नीलामी की। इसमें दो पहिया व चार पहिया वाहन शामिल थे। इसमे 69 दोपहिया वाहन व आठ चार पहिया वाहन का आरटीओ द्वारा निर्धारित चार लाख 69 हजार 500 रुपये निर्धारित था। इसमें कुल 36 आवेदक द्वारा निलामी में भाग लिया गया। खुली बोली में सर्वाधिक कृष्ण कुमार हाफिजपुर थाना कोतवाली द्वारा सर्वाधिक बोली पांच लाख रुपये लगाई गई। वाहनों को सर्वाधिक बोली बोलने वाले कृष्ण कुमार को सात दिन के अंदर शेष धनराशि जमाकर वाहन प्राप्त करने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed