फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Attention If shopkeepers will use domestic cylinder then action will be taken

सावधान! दुकानदार घरेलू सिलेंडर का करेंगे प्रयोग तो हागी कार्रवाई

Sun, 01 May 2022 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Attention If shopkeepers will use domestic cylinder then action will be taken
आजमगढ़। अपर जिलाधिकारी प्रशासन अनिल कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। जिसमें जिला पूर्ति अधिकारी समेत घरेलू व कामर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिनिधि भी शामिल रहे। इस दौरान निर्देश दिए कि कोई भी दुकानदार घरेलू सिलेंडर का प्रयोग न करें, यदि ऐसा पाया जाता है तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होने जिला पूर्ति अधिकारी को बाजारों में अभियान चलाकर चेकिंग करने के निर्देश दिए। कहा कि शत-प्रतिशत सुनिश्चित किया जाए कि दुकानदार सिर्फ व्यवसायिक गैस सिलेंडर का ही प्रयोग करें।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी ने प्रतिनिधियों से अनुरोध किया कि उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर कैसे सुरक्षित ढंग से प्रयोग किया जाए, इसके संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार करें। कंपनी के प्रतिनिधियों को निर्देशित किया कि साल में विशेषकर पुराने गैस कनेक्शन का एक बार रेगुलेटर एवं पाइप की चेकिंग करा लें। अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने कहा कि घरेलू एवं व्यवसायिक गैस सिलेंडर को प्रयोग करने के तरीके को एक पंपलेट पर छपवाकर दुकानों तथा घरेलू उपभोक्ताओं में वितरित किया जाए। चूल्हा को ऊंचे स्थानों (मेज) पर एवं सिलेंडर को गिराया न जाए, इसके बारे में जागरूक किया जाए। अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने कहा कि घरेलू/व्यवसायिक उपभोक्ताओं को जागरूक करने के लिए व्यापक जन जागरूकता अभियान चलाया जाए। बैठक में इंडियन, भारत, इंडेन आदि कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed