फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   attempts suicide by consuming poison at azamgarh Collectorate family accuses Lekhpal for demanding bribe

Azamgarh News: कलेक्ट्रेट पर विषाक्त खाकर खुदकुशी का प्रयास, परिवार ने लेखपाल पर लगाया रिश्वत मांगने का आरोप

Thu, 07 Jul 2022 03:37 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 07 Jul 2022 03:37 PM IST
सार

लेखपाल की प्रताड़ना से क्षुब्ध एक परिवार गुरुवार को आजमगढ़ कलेक्ट्रेट पहुंचा और विषाक्त पदार्थ का सेवन कर सामूहिक आत्महत्या का प्रयास किया। 

विज्ञापन
attempts suicide by consuming poison at azamgarh Collectorate family accuses Lekhpal for  demanding bribe
कलेक्ट्रेट पर विषाक्त खाकर खुदकुशी का प्रयास - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लेखपाल की प्रताड़ना से क्षुब्ध एक परिवार गुरुवार को आजमगढ़ कलेक्ट्रेट पहुंचा और विषाक्त पदार्थ का सेवन कर सामूहिक आत्महत्या का प्रयास किया। कलेक्ट्रेट में मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें ऐसा करते देखा तो रोकने के साथ ही सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे परिवार को हिरासत में ले लिया> 

विज्ञापन


पीड़ित परिवार निजामाबाद थाना क्षेत्र के खासबेगपुर का रहने वाला है। गांव निवासी जनार्दन गिरी पुत्र स्व. दूधनाथ ने कहा कि उसका पट्टीदारों से भूमि बंटवारे का विवाद चल रहा है। जिसकी पैमाइश के लिए लेखपाल हम लोगों से 30 हजार रुपये मांग रहा है। किसी तरह पांच हजार रुपये प्रबंध कर उसे दिया।
विज्ञापन


अधिकारियों से की शिकायत लेकिन कहीं नहीं हुई सुनवाई
इसके बाद भी लेखपाल प्रिंस गुप्ता द्वारा पैमाइश नहीं की जा रही है और पूरा पैसा देने को लेकर दबाव बनाया जा रहा है। इस बाबत उसने मंडलायुक्त, जिलाधिकारी से लेकर तहसील पर भी शिकायत की लेकिन उसकी कहीं कोई सुनवाई नहीं हुई। सोमवार को जनार्दन गिरी अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ कलेक्ट्रेट पर विषाक्त पदार्थ लेकर पहुंच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट के पार्किंग स्थल पर ही वह परिवार समेत खुदकुशी करने के लिए विषाक्त पदार्थ का सेवन करने जा रहा था कि गार्ड की नजर उन पर पड़ गई। गार्ड ने तत्काल मौके पर पहुंच कर जनार्दन से विषाक्त पदार्थ का पैकेट छीन लिया और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस के साथ ही चौकी इंचार्ज सिविल लाइंस मौके पर पहुंच गए और पूरे परिवार को हिरासत में ले लिया। थाने में परिवार को समझाने का प्रयास पुलिस कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed