फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Attempt to demolish the bathing house of the pond with a bulldozer, anger

Azamgarh News: पोखरे का स्नान घर बुलडोजर से तोड़ने का प्रयास, आक्रोश

Tue, 30 Sep 2025 11:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Attempt to demolish the bathing house of the pond with a bulldozer, anger
फूलपुर। कोतवाली क्षेत्र के जगदीशपुर में सोमवार रात ऐतिहासिक पोखरा के स्नान घर को एक पक्ष की ओर से बुलडोजर से तोड़ने का प्रयास किया गया, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश है। ग्राम प्रधान ने इसका विरोध किया और मामले की शिकायत मंडलायुक्त से की। मंडलायुक्त ने मामले को संज्ञान में लेकर इसकी जांच के लिए टीम भेजी।
विज्ञापन

टीम ने जांच की और पुराने धरोहर की सुरक्षा का आश्वासन दिया। मंगलवार को भारी फोर्स के साथ एडीएम, सीआरओ और अपर आयुक्त मौके पर पहुंचे और वस्तुस्थिति की जानकारी ली। पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सूरज श्रीवास्तव भी मौके पर उपस्थित हुए और पुराने धरोहर की सुरक्षा का आश्वासन दिया। जगदीशपुर की बेशकीमती जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है, जिसका स्टे मंडलायुक्त की ओर से किया गया है और मामला सिविल कोर्ट एवं हाई कोर्ट में विचाराधीन है। प्रधान के अनुसार, जिस जमीन में पोखरा और स्नान घर स्थित हैं, उसमें कोई विवाद नहीं है, बावजूद इसके दबंगों ने आंशिक तोड़फोड़ कर इसे कब्जे में लेने का प्रयास किया। अपर आयुक्त अर्चना द्विवेदी ने बताया कि मौके पर ग्रामीणों के बयान लिए जा रहे हैं और दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। मौके पर पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष भानुप्रताप चौहान, ग्राम प्रधान बृज भान यादव, संजय राय, शैलेश यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed