फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   attack on teachers during evaluation

मूल्यांकन कर रहे शिक्षक पर हमला

Tue, 07 Apr 2015 12:25 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Tue, 07 Apr 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
attack on teachers during evaluation
मांगों को पूरा करने पर अड़े शिक्षक संघ के एक गुट के समर्थकों ने सोमवार को उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन कर रहे एक शिक्षक पर हमला कर दिया। अतिरिक्त मजिस्ट्रेट और फोर्स की मौजूदगी में हुई इस घटना से मूल्यांकन केंद्र राजकीय बालिका इंटर कालेज में हड़कंप मच गया। पीड़ित शिक्षक शोभनाथ पांडेय ने इसकी लिखित शिकायत केंद्राध्यक्ष से की। शिक्षक के प्रार्थना पत्र पर केंद्राध्यक्ष ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली में अज्ञात शिक्षक के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन


बता दें कि शर्मा गुट और ठकुराई गुट का मूल्यांकन बहिष्कार तीन दिनों बाद समाप्त हो गया लेकिन अन्य संगठनों का बहिष्कार अब भी जारी है। सोमवार को शर्मा गुट और ठकुराई गुट के शिक्षक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच राजकीय बालिका इंटर कालेज में मूल्यांकन कर रहे थे।
विज्ञापन


मौके पर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट और भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद था। तभी मूल्यांकन का बहिष्कार कर रहा शिक्षकों का दल नारेबाजी करते हुए मूल्यांकन केंद्र में घुसा। कुछ लोगों ने मूल्यांकन कर रहे एसवी इंटर कालेज तेरही के प्रवक्ता शोभनाथ पांडेय के साथ गालीगलौज करने लगे। उक्त लोगों ने मूल्यांकन कार्य में बाधा पहुंचाते हुए विवाद के दौरान शिक्षक पर हमलावर हो गए। जब तक पुलिस बल और अतिरिक्त मजिस्ट्रेट वहां पहुंचते, शिक्षक पर हमला करने वाले भाग चुके थे। अतिरिक्त मजिस्ट्रेट ने आंदोलित शिक्षकों को केंद्र से बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


दर्ज कराई गई एफआईआर ः राजकीय बालिका इंटर कालेज की केंद्राध्यक्ष अनवर जहां ने बताया कि मूल्यांकन का बहिष्कार कर रहे शिक्षकों का दल मूल्यांकन केंद्र में घुस गया। उस समय मौके पर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट और पुलिस बल तैनात था। शिक्षक शोभनाथ पांडेय ने अपने साथ दुर्व्यवहार करने की शिकायत की। इस पर उन्होंने नगर कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

वेतन रोकने की चेतावनी ः डीआईओएस केपी सिंह यादव ने मूल्यांकन बहिष्कार कर रहे शिक्षकों से कहा है कि जिन परीक्षकों ने अपनी संस्था से कार्यमुक्त होकर अपने-अपने मूल्यांकन केंद्रों पर कार्यभार ग्रहण नहीं किया है। वह तत्काल कार्यभार ग्रहण कर अपने मूल्यांकन केंद्र पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं। अन्यथा उन्हें अनुपस्थित मानते हुए उक्त अवधि का वेतन रोक दिया जाएगा। इसकी प्रविष्टि संबंधित की सेवा पंजिका में भी दर्ज की जाएगी। उन्होंने शिक्षक संगठनों से अपील की कि वह जिला प्रशासन के साथ  हुए समझौते का पूर्ण पालन करें।

शर्मा गुट ने की हमले की निंदा ः शर्मा गुट के शिक्षकों ने राजकीय बालिका इंटर कालेज में बैठक कर उक्त घटना की निंदा की। मंडलीय मंत्री वशिष्ठ सिंह ने कहा कि हमारा संघर्ष का प्रोग्राम पहले ही चाकआउट हो चुका है। हमारा तीन दिनों का सांकेतिक बहिष्कार था, जो पूरा हो चुका है। अब अगले क्रम में 24 अप्रैल को शिक्षा निदेशालय इलाहाबाद पर धरना दिया जाएगा। जिलाध्यक्ष रामबिहारी सिंह और जिलामंत्री प्रभाकर राय ने इस घटना की निंदा की है। किसी भी परिस्थिति का सामना करने के लिए संगठन तैयार है।

बहिष्कार में जुटे शिक्षकों का इंकार ः वहीं मूल्यांकन बहिष्कार में जुटे शिक्षक गुटों ने इस प्रकार की किसी भी घटना से इंकार किया है। चेतनरायन गुट के जिलाध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने कहा कि वह गेट के बाहर थे। गेट पर शर्मा गुट के इंद्रासन सिंह से बहस हुई थी लेकिन इस तरह की कोई घटना नहीं हुई।

रामजन्म सिंह गुट के जिलाध्यक्ष इरफान अहमद ने कहा कि शिक्षक नारेबाजी करते हुए मूल्यांकन केंद्र के अंदर तक गए थे लेकिन किसी शिक्षक के साथ दुर्व्यवहार किया गया हो, ऐसी कोई घटना मेरे संज्ञान में नहीं है। वहीं, सवित्त और वित्तविहीन शिक्षक संयुक्त मोर्चा के जिलाध्यक्ष डा. सुधीर कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि ऐसी कोई भी घटना नहीं हुई। हमलोग केंद्र के अंदर तक गए और शिक्षकों से समर्थन करने की अपील की।

आठवें दिन भी बहिष्कार जारी   ः उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ (रामजनम गुट) और माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा का चल रहा मूल्यांकन बहिष्कार सोमवार को आठवें दिन भी जारी रहा। संगठन के जिलाध्यक्ष इरफान अहमद ने कहा कि प्रदेश सरकार ने शिक्षक नेताओं को वार्ता के लिए बुलाया है। जिलामंत्री पंकज सिंह ने शिक्षकों से मूल्यांकन बहिष्कार को सफल बनाने को कहा। मौके पर प्रांतीय मंत्री वीरेंद्र सिंह, शेर बहादुर सिंह यादव मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed