{"_id":"66dca34b4478e4888a0ad4d4","slug":"atraulia-town-converted-into-police-cantonment-forces-at-every-nook-and-corner-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-120333-2024-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: अतरौलिया कस्बा पुलिस छावनी में तब्दील, चप्पे-चप्पे पर फोर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: अतरौलिया कस्बा पुलिस छावनी में तब्दील, चप्पे-चप्पे पर फोर्स
विज्ञापन
अतरौलिया। स्थानीय कस्बे में शुक्रवार की रात टहलने निकले दो लोगों पर एक युवक ने कार चढ़ा दी। जिसे लेकर दो समुदाय के बीच विवाद हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर चार थानों की पुलिस, क्यूआरटी व पीएसी के जवान पहुंच गए। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने अपनी पूरी ताकत लगा दी। वहीं दूसरे दिन शनिवार को भी अतरौलिया कस्बा पुलिस छावनी में तब्दील रहा। पुलिस व पीएसी की चप्पे-चप्पे पर नजर रही। वहीं 24 घंटे बाद भी आरोपी दाऊद पुलिस पकड़ से दूर है।
अतरौलिया बाजार निवासी तेरस सोनकर (55) और प्रकाश चौरसिया (45) अतरौलिया स्थित पश्चिम पोखरे से घर की तरफ आ रहे थे। बाजार निवासी दाऊद से तेरस सोनकर की पुरानी रंजिश है। दोनों को आते देखकर दाऊद ने चार पहिया वाहन से धक्का मार दिया। इससे तेरस और प्रकाश गिर गए। आरोप है कि इसके बाद दाऊद ने कार पीछे करके दोनों को रौंद दिया। फिर वह कार लेकर फरार हो गया। घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने दोनों को अतरौलिया स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हालत गंभीर देख चिकित्सक ने दोनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही बाजार के लोग दाऊद के घर पहुंचकर हंगामा करने लगे। सूचना पर सीओ किरण पाल सिंह और चार थानों की पुलिस पहुंच गई। तनाव को देखते हुए बाजार में चार थानों की पुलिस, पीएसी और क्यूआरटी के जवानों की तैनाती कर दी गई। पुलिस इस मामले में दाऊद के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर उसकी तलाश में जुट गई है। घटना के 24 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ दाऊद नहीं लगा। जिसे लेकर नगर पंचायत के व्यापारियों में भारी आक्रोश है। मोहम्मद दाऊद के ऊपर पूर्व में भी अतरौलिया थाने में आर्म एक्ट, मारपीट, धमकी देकर वसूली करने सहित कई धाराओं में मुकदमा पंजीकृत है।