{"_id":"58c2eb0d4f1c1b1574dc42fb","slug":"atraulia-s-in-charge-inspector-line-spot","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतरौलिया के प्रभारी निरीक्षक लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतरौलिया के प्रभारी निरीक्षक लाइन हाजिर
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Fri, 10 Mar 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मतदान के दिन अतरौलिया में हुई मारपीट के बाद शाम पथराव और लूट की दो घटनाएं होने पर अतरौलिया के प्रभारी निरीक्षक पर गाज गिरी है। एसपी आनंद कुलकर्णी ने लापरवाही में अतरौलिया के प्रभारी निरीक्षक त्रिलोकी सिंह को लाइन हाजिर कर दिया।
चार मार्च को मतदान वाले दिन फर्जी वोटिंग को लेकर बढ़या गांव निवासी दो पक्षों में मारपीट हुई थी। घटना के संबंध में कार्रवाई के लिए एक पक्ष के लोग थाने में पहुंचे तो पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज कर दिया था। पुलिस की इस कार्रवाई से नाराज भाजपा नेता रमाकांत मिश्रा सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग और राज्यपाल को पत्र भेजकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की थी। अतरौलिया थाना क्षेत्र में चार मार्च को हुआ यह मामला अभी शांत भी नहीं हो पाया था कि क्षेत्र में ताबड़तोड़ दो लूट की घटनाएं भी हो गइंं। एसपी ने प्रभारी निरीक्षक अतरौलिया त्रिलोकी सिंह को तीन दिन के भीतर खुलासे का समय दिया था, लेकिन थानाध्यक्ष इस घटना का खुलासा नहीं कर सके। एसपी ने त्रिलोकी सिंह को शुक्रवार को लाइन हाजिर कर दिया। क्राइम ब्रांच के स्वाट टीम प्रभारी को अतरौलिया थाने का चार्ज सौंपा।