{"_id":"584eea844f1c1b666f649e82","slug":"atms-in-the-cold-cold","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़ाके की ठंड में एटीएम भी ‘ठंडे’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़ाके की ठंड में एटीएम भी ‘ठंडे’
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Mon, 12 Dec 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
एटीएम भी ‘ठंडे’
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार से छुट्टी के कारण जनपद के सभी बैंक बंद हैं। कैश की कमी और बैंक बंद होने से एटीएम में भी पैसा नहीं डाला जा रहा है। जिसके कारण लोगों की परेशानी बढ़ गई है। इसके बाद भी लोग एटीएम पर पैसे की आस लिए पहुंच रहे हैं। हालात यह है कि इस कड़ाके की ठंड में एटीएम भी ठंडे पड़े हुए हैं।
नोटबंदी के बाद से हर किसी को पैसे की जरूरत है। इसके कारण कोई बैंकों पर धक्के खा रहा है तो एटीएम पर लाइन लगाकर अपनी बारी का इंतजार कर रहा है। इसके बाद भी इस बात की आशा नहीं है कि पैसा मिलेगा कि नहीं। सुबह से शाम तक लाइन लगाने के बाद जब पता चलता है कि आज पैसा नहीं मिलेगा तो लोग का गुस्सा बढ़ जा रहा है और लोग जगह-जगह सड़क जाम कर रहे हैं।
वहीं, शनिवार से तीन दिन के लिए बैंक छुट्टी के कारण बंद हो गए। इसके कारण बैंक से पैसे मिलने की आशा भी सोमवार तक खत्म हो गई। तब शनिवार को लोग एटीएम पर उमड़ पड़े। शनिवार को कुछ प्राइवेट बैंक के एटीएम से पैसा निकला लेकिन रविवार को किसी भी एटीएम में कैश नहीं था। इसके कारण लोगों को मायूूस होना पड़ा। वहीं, सोमवार को भी नगर क्षेत्र से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के सभी एटीएम पैसा न होने के कारण बंद थे। इसके बाद भी लोग पैसे की आशा में एटीएम पर पहुंचते रहे।
विज्ञापन
सगड़ी संवाददाता के अनुसार, नोटबंदी के 34 दिन बाद भी लोगों को राहत नहीं मिली है। क्षेत्र के नगर पंचायत जीयनपुर, अजमतगढ़, कंजरा दिलशादपुर, अंजानशहीद, पकवाइनार, मालटारी, मनिकाडीह, बिलरियागंज, बनकट, भीमबर, नसीरपुर, पटवध सहित पूरे क्षेत्र के एटीएम बंद चल रहे हैं। पैसा निकालने के लिए लोग दर-दर भटक रहे हैं लेकिन एटीएम बंद होने के कारण निराश होकर वापस लौटना पड़ रहा है। इस कड़ाके की ठंड में बहुत ज्यादा दुश्वारियां झेलनी पड़ रही हैं। इसके बाद भी पैसा नहीं पा रहा है।