फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   ATM from a month off, people upset

एक माह से एटीएम बंद, लोग परेशान 

Thu, 05 May 2016 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, आजमगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, आजमगढ़ Updated Thu, 05 May 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
प्रख्यात शायर कैफी आजमी के पैतृक गांव मेजवां में यूनियन बैंक का एटीएम पिछले एक माह से बंद है। इसके चलते गांव के लोगों को रुपये निकालने के लिए दूसरी जगह जाना पड़ रहा है। शिकायत के बाद भी सुनवाई न होने से लोगों में रोष है। 
विज्ञापन


मेजवां गांव में पिछले वर्ष शबाना आजमी के प्रयास से यूनियन बैंक आफ इंडिया की शाखा का शुभारंभ हुआ। साथ ही बैंक के बाहर एटीएम लगाया गया। यहां तीन किलोमीटर दूर फूलपुर नगर के लोग भी पैसा निकालने आते थे। गांव में एटीएम लगने से लगभग एक दर्जन से अधिक गांव के लोगों को लाभ मिल रहा था लेकिन तकनीकी खराबी के चलते एटीएम एक माह से खराब पड़ा है। गांव के दयाराम, हसरत, नवाजिश, उमाचंद, नैयर रजा ने बताया कि कई बार बैंक के अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। बैंक के प्रभारी प्रबंधक दिनेश कुमार ने बताया कि एटीएम का पार्ट्स नहीं मिल रहा है, उसे मंगाया जा रहा है। दो से तीन दिन में एटीएम की गड़बड़ी दूर कर दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed