फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   ATM card by changing the extracted 10.68 million

एटीएम कार्ड बदलकर निकाले 10.68 लाख

Thu, 07 May 2015 12:08 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Thu, 07 May 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
ATM card by changing the extracted 10.68 million
रानी की सराय थाना क्षेत्र के सम्मोपुर गांव निवासी अब्दुल अली पुत्र अब्दुल मजीद ने मंगलवार को शहर कोतवाली में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें उसने रानी की सराय कस्बा निवाजी अजवर पुत्र तौफीक और सिविल लाइन स्थित आईसीआईसीआई बैंक कर्मचारी को आरोपित किया है।
विज्ञापन


आरोप है कि आरोपीगणों ने विभिन्न तिथियों में पांच एटीएम कार्ड बदलकर उसके खाते से 10.68 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित के अनुसार वह खाड़ी में नौकरी करता है। उसने सिविल लाइन आईसीआईसीआई बैंक में अपने और अपने बेटे के नाम से संयुक्त खाता खोल रखा है।
विज्ञापन


अब्दुल अली ने बताया कि आरोपी अजवर से उसके पारिवारिक संबंध हैं जिसकी वजह से उसने उसके घर से एक मोबाइल ले लिया। इसी के जरिए वह विदेश में अब्दुल अली से बात करता था। बातचीत होने की वजह से आरोपी अजवर को वह सारी बातें भी मालूम हो जाती थी कि कब वह खाते में कितने रुपये भेज रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि अजवर और बैंक कर्मचारी ने मिलकर उसके खाते का पांच बार एटीएम कार्ड बदला और उसके जरिए कई किस्तों में दोनों ने खाते से 10.68 लाख रुपये निकाल लिए। सप्ताहभर पहले अब्दुल अली विदेश से घर लौटा और खाता चेक किया तो उसकेे होश उड़ गए। कोतवाली के कार्यवाहक प्रभारी अवधेश सिंह ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed