फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   At some places there is no cleanliness, at other places there are fewer children, many teachers are also absent

Azamgarh News: कहीं सफाई नहीं तो कहीं कम मिले बच्चे, कई शिक्षक भी गैरहाजिर

Mon, 14 Jul 2025 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jul 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
At some places there is no cleanliness, at other places there are fewer children, many teachers are also absent
आजमगढ़। जिले के प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता और मूलभूत सुविधाओं का जायजा लेने के लिए शनिवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव कुमार पाठक ने कई स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई विद्यालयों में शिक्षकों की अनुपस्थिति, छात्रों की कम उपस्थिति, साफ-सफाई की बदहाल स्थिति और बुनियादी सुविधाओं की कमी उजागर हुई।
विज्ञापन

बीएसए निरीक्षण करते हुए प्राथमिक विद्यालय महिबुल्लागंज पहुंचे। निरीक्षण के दौरान शिक्षक अरुण कुमार अनुपस्थित पाए गए, जिस पर बीएसए ने नाराजगी जताई। वहां से वह प्राथमिक विद्यालय पिलखुआ गए। यहां 78 पंजीकृत छात्रों में केवल 15 छात्र उपस्थित मिले। उपस्थिति रजिस्टर में समय अंकन और हस्ताक्षर में लापरवाही पाई गई। बीएसए मार्टीनगंज के प्राथमिक विद्यालय सिसवारा में गए, यहां की स्थिति अन्य विद्यालयों की तुलना में बेहतर रही। 223 नामांकित छात्रों में से 205 छात्र उपस्थित मिले। पठन-पाठन संतोषजनक पाया गया। फिर वह प्राथमिक विद्यालय इरनागोकुलपुर में गए जहां विद्यालय में साफ-सफाई नहीं थी और शौचालय में ताला बंद मिला। पंखा खराब था, जिसे सुधारने के निर्देश प्रभारी कमलेश कुमार को दिए गए। बीएसए प्राथमिक विद्यालय बिछियापुर में पहुंचे जहां पर 58 नामांकित छात्रों में से 35 छात्र ही उपस्थित पाए गए। सहायक अध्यापक धर्मेंद्र कुमार अनुपस्थित थे। विद्यालय परिसर में गंदगी और हैंडवॉश की टूट-फूट पाई गई, जिसके लिए मरम्मत और सफाई के निर्देश दिए गए। इसके बाद वह प्राथमिक विद्यालय कोटियापुर सुरहन में पहुंचे जहां पर 51 बच्चों के नामांकन में से 40 छात्र उपस्थित थे। बीएसए ने नामांकन बढ़ाने के निर्देश दिए। फिर प्राथमिक विद्यालय पैगुपार में पहुंचे यहां पर चार शिक्षकों के बावजूद 59 पंजीकृत छात्रों में से केवल 35 उपस्थित मिले। कक्षा दो और तीन में ताला बंद मिला, विद्यालय परिसर गंदा था और स्कूल का नाम भी कहीं नहीं लिखा था। बीएसए ने नाराजगी जताते हुए तत्काल सुधार के निर्देश दिए।
विज्ञापन

00
निरीक्षण के दौरान जिन स्कूलों में लापरवाही पाई गई, वहां सुधारात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। नामांकन बढ़ाने, साफ-सफाई सुनिश्चित करने, शिक्षकों की उपस्थिति सुधारने, और टाइम एंड मोशन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश संबंधित शिक्षकों को दिए। निरीक्षण के बाद स्पष्ट संकेत दिया कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए कठोर कदम उठाए जाएंगे।- राजीव कुमार पाठक, बीएसए आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed