फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   At every booth, the voter list was read aloud, and Forms Six, Seven, and Eight were filled out.

Azamgarh News: हर बूथ पर पढ़कर सुनाई गई मतदाता सूची, फॉर्म-छह, सात और आठ भरवाया

Mon, 19 Jan 2026 01:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
At every booth, the voter list was read aloud, and Forms Six, Seven, and Eight were filled out.
केएनपीजी बुथ पर फार्म भरवाते बीएलओ। संवाद
ज्ञानपुर। जिले के मतदेय स्थलों पर रविवार को एक बार फिर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) की सूची को मतदाताओं के सामने बीएलओ ने पढ़कर सुनाया। सुबह 11 बजे से ही बूथों पर पहुंचे बीएलओ ने अधिकारियों की देखरेख में फॉर्म-छह, सात और आठ को भरवाया। इस दौरान संबंधित ग्राम पंचायत की मतदाता सूची को पढ़ा।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी शैलेष कुमार अभोली ब्लॉक के भानीपुर विद्यालय पहुंचे। जहां बीएलओ का कार्य देखने के बाद पात्रों का नाम शामिल करने पर जोर दिया। इसके बाद वह उच्च प्राथमिक विद्यालय कुढ़वा के बूथ संख्या आठ, नौ और 10 पहुंचे। जहां बीएलओ ने ग्रामीणों को ड्राफ्ट सूची पढ़कर सुनाई। उन्होंने एआरओ, बीएलओ को निर्देश दिया कि एसआईआर के कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कंपोजिट विद्यालय घोसियां में एडीएम कुंवर वीरेंद्र मौर्य और एसडीएम श्याममणि त्रिपाठी पहुंचे। निरीक्षण में बीएलओ के पास फॉर्म-6, फॉर्म-7 एवं फॉर्म-8 पर्याप्त संख्या में उपलब्ध रहे। मतदाताओं को नए नाम जोड़ने, नाम हटाने तथा संशोधन की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। नईबाजार पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में मतदाता सूची के परिवर्धन, संशोधन एवं विलोपन का कार्य किया गया। इस मौके पर राहुल गुप्ता, मनोज कुमार, सुभाष चंद्र गुप्ता, राजीव मोदनवाल आदि रहे। डीघ ब्लाॅक के प्राथमिक विद्यालय कोइरौना प्रथम बूथ संख्या 192 में बीएलओ ने मतदाता सूची को पढ़कर सुनाया। प्राथमिक विद्यालय कोइरौना प्रथम बूथ पर प्रवासी अधिकारी भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य एवं पूर्व सांसद गोरखनाथ पांडेय पहुंचे। उन्होंने बूथ लेबल अधिकारियों से बात की और कहा कि किसी भी मतदाता का नाम न छूटे हर घर जाकर इस कार्य को प्राथमिकता से करें। इस मौके पर राज यादव, ओम प्रकाश मिश्र, कृपाशंकर पांडेय, टीएन पांडेय, विवेक पांडेय, मोहित मिश्र, विनोद मिश्र, डॉ. अभिषेक पांडेय, घनश्याम शुक्ल आदि रहे।
विज्ञापन

बूथों पर पहुंचे अपर आयुक्त, दो बीएलओ मिले अनुपस्थित
ऊंज। अपर आयुक्त विंध्याचल राजकुमार द्विवेदी ने रविवार को प्राथमिक विद्यालय ऊंज का निरीक्षण किया। इस दौरान प्राथमिक विद्यालय पर एक बीलओ अनुपस्थित मिलीं। प्राथमिक विद्यालय कुरमैचा एवं प्राथमिक विद्यालय नवधन में ड्यूटी में लगे शिक्षक अनुपस्थित मिले। जिस पर नाराजगी जताते हुए बीईओ प्रदीप मिश्रा को कार्रवाई का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed