फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Asthma patients increased due to wheat harvesting, 30 victims coming daily

Azamgarh News: गेहूं की कटाई-मड़ाई से बढ़े अस्थमा के रोगी, रोज आ रहे 30 पीड़ित

Sat, 26 Apr 2025 12:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Apr 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Asthma patients increased due to wheat harvesting, 30 victims coming daily
बलरामपुर। गेहूं की कटाई-मड़ाई सेहत पर बुरा असर डाल रही है। फसल की कटाई और मड़ाई के दौरान मशीन से निकलने वाले मिट्टी-धूल और भूसे के कणों ने अस्थमा के मरीजों की समस्या बढ़ा दी है। सांस के रोगों से संबंधित मरीज सांस फूलने की समस्या लेकर अस्पताल पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के डॉक्टर अनिलेश यादव ने बताया कि अधिक समय तक ऐसे वातावरण में रहने पर लोग सांस की बीमारी से पीड़ित हो रहे हैं। इसके अलावा फसलों के अवशेष (पराली) जलाने से आग लगाने के कारण पैदा होने वाले कण भी हवा में मिल जाने से रोगियों को दिक्कत दे रहे हैं। अस्थमा रोगियों को श्वास नलिकाएं प्रभावित होती हैं। अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन 300 के आसपास मरीज देने जा रहे हैं। इसमें 25 से 30 मरीज ऐसे आ रहे हैं जिनमें इस तरह की शिकायत मिल रही है। उन्हें दवा देने के साथ ही जरूरी सलाह भी दी जा रही है।
विज्ञापन

सभी को बरतनी चाहिए सावधानी
जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. अनिलेश यादव ने कहा कि अस्थमा का शिकार तंदुरुस्त व्यक्ति भी हो सकता है। धूल ज्यादा उड़ती है, इससे एलर्जी होने के साथ व्यक्ति अस्थमा का शिकार हो जाता है। भूसे के कण इतने बारीक होते हैं कि वह दिखाई नहीं देते हैं और सांस लेने पर शरीर में प्रवेश कर जाते हैं। जिन्हें पहले ही श्वास रोग या एलर्जी की समस्या है। वह गेहूं की कटाई और मड़ाई के दौरान विशेष सावधानी बरतें। मास्क लगाएं, घर के अंदर रहे और पर्याप्त पानी पीयें। बिना चिकित्सीय परामर्श दवा नहीं लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed