फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Asha Sangini-Anganwadi worker moved forward by pushing CO City

Azamgarh News: सीओ सिटी को धक्का देकर आगे बढ़ीं आशा संगिनी-आंगनबाड़ी कार्यकर्ता

Thu, 27 Mar 2025 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Mar 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Asha Sangini-Anganwadi worker moved forward by pushing CO City
आजमगढ़ । अपनी मांगों की पूर्ति के लिए बृहस्पतिवार को आशा संगिनी और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का हुजूम सीओ सिटी को धक्का देकर आगे बढ़ने की कोशिश की। यह घटना उस समय हुई, जब कार्यकर्ता अपनी मांगों को लेकर जिला मुख्यालय पर पहुंची और डीएम नवनीत सिंह से मिलने की कोशिश कर रही थीं।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी आशा संगिनी और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लंबे समय से मानदेय में वृद्धि, नियमित नौकरी और बेहतर कार्य परिस्थितियों की मांग कर रही हैं।
बृहस्पतिवार को सैकड़ों कार्यकर्ता जिला मुख्यालय पहुंचीं और अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी शुरू कर दी। स्थिति तब बिगड़ गई, जब पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की। इसी दौरान सीओ के साथ धक्का-मुक्की की नौबत आ गई।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार्यकर्ताओं ने पुलिसकर्मियों को हटाने की कोशिश की और सीओ को धक्का देकर आगे बढ़ने का प्रयास किया।
आशा संगिनी की जिलाध्यक्ष संध्या सिंह ने बताया कि 13 मांगों को लेकर हम डीएम से मिलने जा रहीं थी, लेकिन एडीएम व सीओ सिटी मौके पर पहुंचकर उनका रास्ता रोक लिए। उन्होंने कहा कि हम दिन-रात मेहनत करते हैं, लेकिन सरकार हमारी मांगों को अनसुना कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमें नियमित नौकरी और सम्मानजनक मानदेय चाहिए। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो वे आंदोलन को और तेज करेंगी। एडीएम प्रशासन राहुल विश्वकर्मा ने उनका ज्ञापन प्राप्त किया और आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को डीएम के समक्ष रखा जाएगा। इसके बाद मामला शांत हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed