फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   As soon as the ticket was distributed, there was a revolt in the Congress

टिकट का बंटवारा होते ही कांग्रेस में उठे बगावती सुर

Sat, 15 Jan 2022 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
As soon as the ticket was distributed, there was a revolt in the Congress
निजामाबाद। कांग्रेस द्वारा जनपद के घोषित प्रत्याशियों को लेकर पार्टी में घमासान शुरू हो गया है। पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता शीर्ष नेतृत्व के इस फैसले से काफी नाराज है। शनिवार को कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष रामगणेश प्रजापति, पूर्णमासी प्रजापति, मदन लाल यादव, डा. राजेश्वरी पांडेय, मोहम्मद फैयाज कुरैशी, दामोदर सिंह ने टिकट के बंटवारे पर सवाल खड़े किए।
विज्ञापन

प्रेसवार्ता में नेताओं ने कहा कि निजामाबाद विधानसभा क्षेत्र के घोषित कांग्रेस प्रत्याशी का विरोध यहां के कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, संगठन पदाधिकारी, कार्यकर्ता और क्षेत्र की जनता कर रही है। क्षेत्र में असमंजस की स्थिति पैदा हो गई है। क्षेत्र की जनता, पार्टी कार्यकर्ता और संगठन पदाधिकारियों की मांग है कि यहां पार्टी का कोई उम्मीदवार स्थानीय हो, जो सक्रिय एवं प्रभावशाली हो। प्रत्याशी के रूप में उसे घोषित करना चाहिए जिससे कांग्रेस पार्टी की छवि बनी रहे और जीत पर दबदबा कायम रहे। लेकिन जिसे हम लोग नहीं जानते हैं और ना ही वह क्षेत्र का निवासी है और ना ही उसका कोई आधार है उस व्यक्ति को प्रत्याशी घोषित करने पर क्षेत्र में कांग्रेस में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। हम लोग अपनी बात को कांग्रेस की मुखिया सोनिया गांधी और राहुल गांधी तक पहुंचाएंगे। अन्य पार्टियों के नेता पुराने कार्यकर्ताओं को चुनाव के मैदान में उतार रहे हैं लेकिन कांग्रेस ने सबसे पुरानी पार्टी होने के बाद भी कार्यकर्ताओं को दरकिनार कर जिस व्यक्ति की कोई पहचान नहीं है उसको चुनाव मैदान में उतारा है, इससे पार्टी की छवि खराब हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed