फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   ARTO sent notice to two hundred school vehicles

एआरटीओ ने दो सौ स्कूल वाहनों को भेजा नोटिस

Sat, 21 Aug 2021 11:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
ARTO sent notice to two hundred school vehicles
आजमगढ़। कोरोना संक्रमण के कारण काफी लंबे समय से बंद पड़े स्कूल अब खुलने लगे हैं। 23 अगस्त से छठी से आठवीं तक कक्षाएं शुरू होने की संभावना को देखते हुए स्कूल प्रबंधन ने तैयारी शुरू कर दी। वहीं परिवहन विभाग भी सक्रिय हो गया है। परिवहन विभाग ने स्कूल खुलने से पहले स्कूली बस व वैन को दुरुस्त करने के लिए नोटिस भेजी है। साथ ही कोरोना गाइडलाइन का अनिवार्य रूप से पालन करने का भी निर्देश दिया है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने पर सरकार ने स्कूलों में ताले लटका दिए थे। संक्रमण कम होने पर धीरे-धीरे नौवीं, दसवीं और 12वीं तक के विद्यालय खोले गए हैं। अब सरकार ने 23 अगस्त से छठी से लेकर आठवीं तक कक्षाएं शुरू करने का निर्णय लिया है। वहीं परिवहन विभाग भी बच्चों की सुरक्षा को लेकर तैयारियों में जुट गया है। हालांकि इसके पूर्व करीब 200 स्कूल वाहनों के मालिकों को नोटिस जारी की जा चुकी है। जिसमें कहा गया है कि वाहनों के खराब टायर बदले जाए। फर्स्ट एड बॉक्स होने चाहिए। ये सब नियम पूरा करने वाले बसों को ही बच्चों को ले जाने की अनुमति दी जाएगी। जिन वाहनों में सेफ्टी नियमों का पालन नहीं किया जाएगा, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। परिवहन विभाग के अफसर जिले के हर स्कूल का निरीक्षण कर वाहनों की जांच करेंगे। जांच में अगर वाहनों में किसी प्रकार कमी पाई गई तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही बसों या वैन में सीट के हिसाब से ही बच्चों को बैठाने होंगे। जरूरत से ज्यादा बच्चे मिलने पर बसों और वैन का परमिट निरस्त कर दिया जाएगा। इसकी जांच के लिए परिवहन अधिकारियों की टीम का गठन किया गया है।
विज्ञापन

स्कूल शुरू होने से पहले स्कूल प्रबंधकों को बसों एंव अन्य वाहनों का फिटनेस कराना होगा। इसे लेकर विभाग अभियान चलाकर जांच करेगा। दुरुस्त वाहनों को ही रोड पर चलने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सतेंद्र कुमार यादव, एआरटीओ प्रशासन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed