फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Arriving officers not raging rural

अफसरों के न पहुंचने पर भड़के ग्रामीण

Tue, 30 Aug 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Tue, 30 Aug 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
 देवारा खास राजा के सर्वजीत का पुरवा में सोमवार को कटान पीड़ितों की समस्याओं के निस्तारण के लिए आयोजित कैंप में कोई भी अधिकारी नहीं पहुंचा। कुछ पहुंचे भी तो वे दो बजे के करीब। इसको लेकर बड़ी संख्या में देवारा खास के ग्रामीणों ने नाराजगी जताई। ग्राम प्रधान ने लोगों को समझाकर       शांत कराया।
विज्ञापन


बता दें कि 27 अगस्त को जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने कटान प्रभावित क्षेत्र का दौरान किया था। इस दौरान उन्होंने गांव में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्या सुनी थी। उन्होंने अधिकारियों को सोमवार को कैंप लगाकर ग्रामीणों की समस्या का समाधान करने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन


राशन कार्ड, पेंशन आदि के मामलों को निस्तारित करने के लिए कहा था। सोमवार को देवारा खास राजा गांव के सर्वजीत का पुरवा में स्थित प्राइमरी स्कूल परिसर में कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण पहुंचे लेकिन मौके पर कोई भी अधिकारी नहीं पहुंचा।तब ग्राम प्रधान ईनरावती के पति पल्टन यादव ने ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया। लगभग दो बजे के करीब कृषि सहायक विजय कुमार यादव पहुंचे और उन्होंने 100 लोगों को पंजीकरण किया। उसके बाद आपूर्ति विभाग सगड़ी से बाबू धर्मेंद्र कुमार पहुंचे। उन्होंने 250 ग्रामीणों से राशनकार्ड के लिए आनलाइन फार्म सर्वे के लिए प्राप्त किया। इसके बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ। इस मौके पर जंगबहादुर, अयोध्या, रामअवतार, लोरिक, प्रकाश, भूमेला, जैशराज, रामबिजय, संजय, राधेश्याम, मुंशीलाल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed