{"_id":"68cb094f01d6f879d6070e56","slug":"arrested-with-a-pistol-carrying-a-reward-of-15-thousand-rupees-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-137652-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: 15 हजार का इनामी पिस्टल के साथ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: 15 हजार का इनामी पिस्टल के साथ गिरफ्तार
विज्ञापन
आजमगढ़। कोतवाली थाना क्षेत्र में नियुक्ति का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने के आरोपी अभियुक्त आदर्श राय उर्फ भैया राय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त पर 15,000 का इनाम घोषित था। वह लंबे समय से भागा था। आदर्श राय के खिलाफ विभिन्न जनपदों में धोखाधड़ी के 15 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
कोतवाली प्रभारी यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि हरिशंकर जायसवाल ने आरोप लगाया था कि टीबी अस्पताल के वरिष्ठ लिपिक विनोद मिश्रा और उनके सहयोगी आदर्श राय ने उनके पुत्र से यूपी पीसीएल में सहायक अभियंता पद पर नियुक्ति दिलाने के नाम पर 2 लाख से अधिक की ठगी की। फर्जी साक्षात्कार, नियुक्ति पत्र, मेडिकल और पुलिस वेरिफिकेशन के बहाने कई चरणों में रकम वसूली गई।
इस शिकायत पर थाना कोतवाली में बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। मुखबिर की सूचना पर उप निरीक्षक राज नारायण पाण्डेय व कांस्टेबल विकास सरोज ने 16 सितंबर को शाम को आदर्श राय को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे लखनऊ एक्जिट टोल प्लाजा से गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से एक लाइसेंसी पिस्टल व एक मोबाइल बरामद हुआ।