फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Arrested in kidnapping of girl

बालिका के अपहरण में इनामी गिरफ्तार

Fri, 23 Mar 2018 11:32 PM IST
आजमगढ़ ब्यूरो
आजमगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 23 Mar 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
Arrested in kidnapping of girl
crime shimla
तरवां पुलिस ने शुक्रवार की सुबह बरदह थाना क्षेत्र के दुलारगंज बाजार में अपहरण के मामले में 25 हजार के इनामी तूफानी मुसहर को गिरफ्तार कर लिया। वर्ष 2015 में उसने तरवां क्षेत्र के पडरी गांव से एक बालिका का अपहरण किया था। उसकी मंशा थी कि बड़ी होने पर वह बालिका को बेच देगा। पुुलिस ने आरोपी का चालान कर बालिका को उसके घर वालों को सौंप दिया।  
विज्ञापन


एसपी अजय कुमार साहनी ने शुक्रवार को मीडिया को बताया कि तूफानी मुसहर तरवां थाना क्षेत्र के अतरकुशा गांव का निवासी है। उसने दो अक्तूबर 2015 को तरवां थाना क्षेत्र के पडरी गांव निवासी हैप्पी (11) पुत्री हीरा यादव का अपहरण कर लिया। उसके फरार हो जाने पर पुलिस ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह एसओ तरवां कृष्णमोहन सिंह मुखबिर से सूचना पर वह हैप्पी के दादा राजदेव यादव को अपने साथ लेकर बरदह क्षेत्र के दुलारगंज बाजार पहुंचे और वहां से तूफानी मुसहर को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से हैप्पी को छुड़ा लिया गया। एसपी ने बताया कि हैप्पी का अपहरण करने के बाद वह उसे लेकर पंजाब के पटियाला  चला गया और उससे वहां मजदूरी करवा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन



पांच दिन पूर्व वह हैप्पी को लेकर दुलारगंज बाजार आया और यहां एक ईट भट्ठे पर काम करने लगा। शुक्रवार को वह सामान लेने के लिए दुलारगंज बाजार आया था, जहां से पकड़ लिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed