{"_id":"637529654a6a111bf7373c54","slug":"arrested-for-tying-a-minor-to-a-pole-and-beating-him-azamgarh-news-vns683992350","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग को खंभे से बांध कर पीटने वाला हुआ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग को खंभे से बांध कर पीटने वाला हुआ गिरफ्तार
विज्ञापन
आजमगढ़। बरदह थाना क्षेत्र में एक बालक को बिजली के खंभे से बांध कर पीटने का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसे संज्ञान में लेते हुए थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। इस मामले में आरोपित एक व्यक्ति को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। उसका संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया है।
बरदह के एक गांव में 10 अक्तूबर को एक नाबालिग बच्चे को बिजली के खंभे से बांध कर पीटने का वीडियो वायरल हुआ था। बच्चे को पीटने वाले उस पर मोबाइल चोरी का आरोप लगा रहे थे। वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए एसपी ने मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया था। जिस पर 22 अक्तूबर को बच्चे के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना शुरू किया।
वायरल वीडियो व विवेचना के बाद इस घटना में रामाश्रय, संजय, विजयी आदि का नाम प्रकाश में आया। जिनकी गिरफ्तारी की कवायद में पुलिस जुट गई। बुधवार को पुलिस ने बच्चे को खंभे से बांध कर पीटने के मामले में वांछित अभियुक्त रामाश्रय को देवगांव-गोड़हरा रोड स्थित हदिशा मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसका संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया है।