{"_id":"5f1c673b8ebc3e63e125f221","slug":"arrested-for-misleading-news-on-portal-azamgarh-news-vns5378840156","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोर्टल पर भ्रामक खबर प्रसारित करने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोर्टल पर भ्रामक खबर प्रसारित करने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन
आजमगढ़। निजामाबाद कस्बा स्थित एक प्राचीन इमारत की भ्रमक खबर प्रसारित कर दो समुदायों के बीच कटुता फैलाने वाले वेव पोर्टल के कर्मी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वेव पोर्टल पर प्रचारित खबर से निजामाबाद कस्बे के दो समुदायों के बीच कटुता फैल रही थी और इसकी शिकायत अधिकारियों से हुई थी। जिसकी जांच दो दिनों पूर्व सीओ सदर ने निजामाबाद थाने पर पहुंच कर किया था और उक्त कर्मी को बुला कर थाने पर बैठा दिया था।
निजामाबाद कस्बा निवासी रमेश कुमार ने थाने में एक शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें असीलपुर फरिहां निवासी मो. अरसद द्वारा भ्रामक खबर प्रसारित कर कस्बे के सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने की कोशिश करने का आरोप लगाया था था। मो. अरसद एएसपी टीवी नेशलन का खुद को कथित ब्यूरोचीफ बताता था। दो दिनों पूर्व सीओ सदर निजामाबाद पहुंचे और प्रसारित खबर को लेकर प्राचीन इमारत के खबर की पड़ताल भी किया। इसके साथ ही अरसद को थाने पर बुला कर बैठा भी दिया था। शाम में निजामाबाद पुलिस ने उसे छोड़ दिया।
इस बीच भ्रमक खबर फैलाने के आरोपी के गिरफ्तारी का आदेश उच्चाधिकारियों ने जारी कर दिया। शनिवार की सुबह पुलिस ने उसे असीलपुर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक अदद मोबाइल, एक अदद आईडी कार्ड एएसपी टीवी नेशलन बरामद हुआ है। अरसद द्वारा जिस भ्रामक खबर को प्रसारित किया गया था, उसमे इसका अरविंद सिंह व रेहान खान ने भी सहयोग किया था। इनकी भी पुलिस तलाश कर रही है और इनके खिलाफ भी वैधानिक कार्रवाई की बात कह रही है।