फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Arrest of Chhatra Sabha leaders, SP leaders protested

Azamgarh News: छात्रसभा के नेताओं की गिरफ्तारी, सपा नेताओं ने जताया विरोध

Mon, 15 Dec 2025 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Dec 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Arrest of Chhatra Sabha leaders, SP leaders protested
13 सपा छात्र सभा के नेताओं की गिरफ्तारी के बाद कोतवाली पहुंचे सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव।
आजमगढ़। प्रयागराज में 15 दिसंबर को प्रस्तावित छात्र आंदोलन के मद्देनजर आजमगढ़ में समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष कुणाल मौर्य, आशुतोष चौधरी सहित कई अन्य छात्र नेताओं को कोतवाली पुलिस ने सोमवार सुबह उनके घरों से हिरासत में ली। कोतवाली लेकर आई। कार्रवाई की जानकारी मिलते ही सपा नेता और कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में सपा नेता कोतवाली पहुंचे। मौके पर सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने प्रशासन से वार्ता की, वहीं सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव और जिला उपाध्यक्ष विवेक सिंह समर्थकों के साथ कोतवाली पहुंचे। जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि लोक सेवा आयोग अब “तमाशा आयोग” बनकर रह गया है। न तो समय से भर्तियां निकल रही हैं और जो भर्तियां निकल भी रही हैं, उनके पेपर लीक हो जा रहे हैं। कई परीक्षाओं के परिणाम घोषित नहीं किए जा रहे हैं, जबकि चार वर्ष पहले भरे गए फार्मों की परीक्षाएं तक अब तक नहीं हो पाई हैं। प्रयागराज में वर्षों से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों का अब धैर्य टूट चुका है, इसी कारण लोक सेवा आयोग के घेराव का निर्णय लिया है। छात्र आंदोलन को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का समर्थन प्राप्त है। सपा नेताओं ने प्रशासनिक कार्रवाई को लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताते हुए चेतावनी दी कि छात्रों और नेताओं की आवाज को दबाया नहीं जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed