{"_id":"5df917af8ebc3e88030605d1","slug":"arabeen-selected-as-mrs-azamgarh-azamgarh-news-vns500349062","type":"story","status":"publish","title_hn":"आराबिन चुनी गईं मिसेज आजमगढ़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आराबिन चुनी गईं मिसेज आजमगढ़
विज्ञापन
आजमगढ़ महोत्सव के तहत आयोजित मिसेज आजमगढ़ में रैंप पर कैट वाक करती प्रतिभागी।
- फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। आजमगढ़ महोत्सव के क्रम नारी शक्ति संस्थान के संयोजन और अभिभावक महासंघ के सचिव गोविंद दुबे के नेतृत्व मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में मिसेज आजमगढ़ और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता हुई। इसमें आराबिन को मिसेज आजमगढ़ चुना गया। बिग बॉस की प्रतिभागी रहीं अर्शी खान ने आराबिन को मिसेज आजमगढ़ का ताज पहनाया। शुभारंभ मोहिद्द़न निशा ने किया। निर्णायक मंडल में लखनऊ से आई अर्चना कुमार, प्रियंका राय और जौनपुर की नीता वर्मा शामिल रहीं।
वहीं फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता की निर्णायक जौनपुर की प्रीति गुप्ता, रजनी सिंह और अर्चना सिंह रहीं। मिसेज आजमगढ़ में कुल 23 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। हर प्रतिभागी न किसी प्रांत का प्रतिनिधित्व कर रहा था। निर्णायकों ने प्रतिभागियों के ड्रेस अप, सामान्य ज्ञान, आईक्यू, बौद्घिक शैक्षिक स्तर की परीक्षा ली। इसके बाद आराबिन को मिसेज आजमगढ़ घोषित किया। फर्स्ट रनर अप उमा प्रजापति और सेकेंड रनर अप शिवानी अग्रवाल चुनीं गई। विजेता प्रतिभागियों को बिग बास की प्रतिभागी रहीं अर्शी खान ने डीएम एनपी सिंह के समक्ष ताज पहनाकर सम्मानित किया। लखनऊ का प्रतिनिधित्व कर रहीं नवाबी परिधान में सजी धजी आराबिन ने कहा कि मुझे खुशी है कि मैं आजमगढ़ जैसे जनपद का प्रतिनिधित्व कर रही हूं। नारी शक्ति संस्थान की सचिव डा. पूनम तिवारी ने कहा कि आजमगढ़ महोत्सव प्रतिभाओं को प्रदर्शित करने का विशेष मंच साबित हुआ है। इस मौके पर संस्था अध्यक्ष डा. मनीषा मिश्रा, पूर्व पालिकाध्यक्ष इंदिरा देवी जायसवाल, नीलिमा श्रीवास्तव, विजय लक्ष्मी, अनामिका सिंह, रश्मि डालमिया, नीतू कश्यप आदि रहीं।
रैंप पर कश्मीर, गुजरात की संस्कृति
आजमगढ़। आजमगढ़ महोत्सव के तहत मंगलवार को मिसेज आजमगढ़ में महिलाओं ने अपनी अदाओं का जलवा बिखेरा। कलेक्ट्रेट परिसर में विभिन्न प्रांतों के लिबास में वहां की सभ्यता को रैंप पर बखूबी प्रदर्शित किया। किसी ने असम तो किसी ने कश्मीर, गुजरात और हरियाणा की संस्कृति का परिचय दिया। सात नंबर प्रतिभागी रिंकी त्रिपाठी ंने अपने गीत के माध्यम से यह एहसास कराया कि एक किसान की पत्नी को भी औरों की तरह गहने पहनने का शौक होता है लेकिन किसान मेहनत करने के बाद भी उसकी ख्वाहिश को पूरा नहीं कर पाता। पत्नी अपने पति से कहती है कि वह उसके साथ खेत में काम करेगी। जो फसल पैदा होगी वह उसे बेचकर अपने लिए हंसुली बनवाएगी। वहीं प्रतिभागी नंबर 22 उमा प्रजापति ने शराबी पति के मिलने के दर्द को प्रदर्शित किया। उसका दर्द ये है कि शराबी पति का क्या करे। अपनी चार बेटियों को पढ़ा लिखाकर अफसर बनाना चाहती है। इस कहानी के जरिए वह एक मां के दर्द को बयां किया जो बेटियों को पढ़ा लिखाकर अफसर बनाना चाहती है लेकिन पति की बुरी आदत उसकी इस चाहत का गला घोंट रही है।

आजमगढ़ महोत्सव के तहत आयोजित मिसेज आजमगढ़ में शामिल प्रतिभागी।- फोटो : AZAMGARH