फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   approved Animal Colleges given to Gorakhpur

जिले को मंजूर पशु महाविद्यालय गोरखपुर को दिया

Wed, 05 Jul 2017 11:19 PM IST
azamgarh
azamgarh Updated Wed, 05 Jul 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
approved Animal Colleges given to Gorakhpur
औद्योगिक क्षेत्रों समेत सभी आईटीआई में पढ़ाई का तरीका जल्द बदलने वाला है। - फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़। सपा सरकार ने जिले में पशु चिकित्सा महाविद्यालय मंजूर कर सदर तहसील क्षेत्र के गंभीरवन गांव में जमीन आवंटित कर बजट जारी कर दिया था। लेकिन इस बीच चुनाव की वजह से हो निर्माण नहीं शुरू हो सका। लेकिन भाजपा सरकार ने उस पशु महाविद्यालय को गोरखपुर भेज दिया गया। ये बातें पूर्व वनमंत्री व सपा के वरिष्ठ नेता दुर्गाप्रसाद यादव ने बुधवार को पार्टी कार्यालय में हुई बैठक में कहीं।
विज्ञापन



डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के लौटने के बाद पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ने पत्रकार वार्ता कर डिप्टी सीएम की अध्यक्षता में हुई जिला योजना की बैठक पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि नियमत: जिला योजना की बैठक में पहले पुरानी योजनाओं का लेखा-जोखा लिया जाता है,  ताकि यह स्पष्ट हो सके कि पूर्व की क्या-क्या योजनाएं हैं और इसके लिए कितना धन स्वीकृत, खर्च हुआ और कितना बचा है। लेकिन डिप्टी सीएम ने ऐसा नहीं किया। बल्कि अपने पंसदीदा विभागों के बारे में ही जानकारी हासिल ली।
विज्ञापन



पूर्व कैबिनेट मंत्री ने आरोप लगाया कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि सपा द्वारा आजमगढ़ जिले में दिए गए पशु चिकित्सा महाविद्यालय को भाजपा ने गोरखपुर भेज दिया गया। अब वहां इसका निर्माण होगा। जबकि पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने जिस पशु महाविद्यालय के निर्माण का सपना आजमगढ़ में देखा था, वह प्रदेश का दूसरा पशु महाविद्यालय था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि सपा शासनकाल में जिले को बेहतर बिजली मिलती थी जो अब काटकर गोरखपुर भेजी जा रही है। पूर्व कैबिनेट मंत्री ने चेतावनी दी कि सरकार जिले के साथ ऐसा ही उपेक्षात्मक बर्ताव करेगी तो सपा सड़क पर उतरेगी। दुर्गा प्रसाद ने कहा कि भाजपा सरकार के पास कोई योजना या अनुभव नहीं है। सरकार कानून व्यवस्था से लेकर हर मुद्दे पर फ्लाप है। इस अवसर पर विधायक संग्राम सिंह यादव, नफीस अहमद, एमएलसी राकेश यादव, सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, एसके सत्येन आदि लोग मौजूद रहे।      
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed