फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Applying abir gulal to each other, they say... Happy Holi

Azamgarh News: एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर बोले... हैप्पी होली

Sun, 01 Mar 2026 01:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Applying abir gulal to each other, they say... Happy Holi
कचहरी में होली खेलते ​अ​धिवक्ता। संवाद
आजमगढ़। जनपद में होली का खुमार शनिवार से दिखने लगा है। विद्यालयों में शनिवार की पढ़ाई के बाद और सरकारी कार्यालयों में भी तीन दिन का अवकाश घोषित हो गया है। इसके कारण शनिवार को विद्यालयों में बच्चों और सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों के साथ कचहरी में अधिवक्ताओं ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। शनिवार को नगर के अतलस पोखरा क्षेत्र स्थित प्रतिभा निकेतन स्कूल और ज्योति निकेतन परिसर में बच्चों ने जमकर होली खेली। बच्चों ने एक दूसरे को रंग और अबीर लगाया। होली खेलने के बाद बच्चे पूरी तरह से रंग से सराबोर नजर आए। वहीं कचहरी में अधिवक्ताओं ने पूरे दिन एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। वहीं सरकारी कार्यालयों में गुझिया और मिठाई भेंटकर होली की शुभकामनाएं दी गई। सगड़ी: तहसील क्षेत्र में रविवार से जहां स्कूल में होली की छुट्टी हो गई। वहीं बच्चों ने शनिवार को खूब मस्ती की। एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर और रंग डालकर होली का लुत्फ उठाया। वहीं एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। अजमतगढ़ ब्लाक के घाघरा स्थित स्कूल, प्राथमिक विद्यालय नरहन, पूर्व माध्यमिक विद्यालय लाटघाट, प्राथमिक विद्यालय कठैचा, पूर्व माध्यमिक विद्यालय जीयनपुर में बच्चों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली लुप्त उठाया। वहीं एक दूसरे से गले मिलकर होली की बधाई दी। इस दौरान प्रधानाध्यापक राजेंद्र मौर्य ने बच्चों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप लोग होली का त्योहार शांति पूर्वक मनाएं। नई उमंग उत्साह के साथ मन लगाकर पढ़ाई करें। तभी हम लोगों का होली त्योहार सार्थक होगा। इस मौके पर प्रधानाध्यापक राजेंद्र मौर्य, शिक्षक रामाश्रय सिंह, जसवंत कुमार, दिनेश यादव, सतीश कुमार सिंह पटेल, कमलनयन यादव, श्रवण कुमार, विमल प्रकाश, राजमणि शर्मा,प्रदीप प्रजापति , विजय प्रजापति, सुनील कुमार आदि लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन

ब्लॉक में अधिकारियों और कर्मचारियों ने मनाई होली-पवई। ब्लाक में अधिकारियों और कर्मचारियों ने होली उल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी संतोष कुमार ने कर्मचारियों को अबीर-गुलाल लगाकर बधाई दी। सभी ने आपसी भाईचारे, सौहार्द और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का संकल्प लिया।बीडीओ ने कहा कि होली आपसी प्रेम, सौहार्द और एकता का प्रतीक है, जो समाज को एक सूत्र में बांधती है। उन्होंने सभी कर्मचारियों से विकास कार्यों को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ आगे बढ़ाने का आह्वान किया। अंत में मिठाइयों का वितरण किया गया। इस अवसर पर कर्मचारियों सहित प्रधान संघ अध्यक्ष रामचंद्र यादव आदि उपस्थित रहे। संवाद

कचहरी में होली खेलते अधिवक्ता। संवाद

कचहरी में होली खेलते अधिवक्ता। संवाद

कचहरी में होली खेलते अधिवक्ता। संवाद

कचहरी में होली खेलते अधिवक्ता। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed