Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Review of preparations for Census-2027 with emphasis on self-enumeration

Azamgarh News: जनगणना-2027 की तैयारियों की समीक्षा के साथ स्व-गणना पर जोर

Sat, 14 Nov 2026 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Review of preparations for Census-2027 with emphasis on self-enumeration
जिलाधिकारी रवींद्र कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जनगणना-2027 की तैयारियों की समीक्षा बैठक हुई। इसमें स्व-गणना कार्यक्रम को सफल बनाने और व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया कि स्व-गणना की प्रक्रिया 16 नवंबर से 30 नवंबर तक चलेगी। इस 15 दिवसीय अवधि में जनपद के निवासी ऑनलाइन माध्यम से अपने परिवार की जानकारी दर्ज कर सकेंगे। उन्होंने इसके लिए व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

प्रत्येक चार्ज में स्व-गणना जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। चार्ज अधिकारी अपने क्षेत्रों में विभिन्न विभागों के साथ समन्वय कर बैठकें करेंगे। स्व-गणना के प्रचार-प्रसार को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभागाध्यक्षों को अपने अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों की शत-प्रतिशत स्व-गणना सुनिश्चित कराने को कहा गया। चार्ज अधिकारियों को अपने क्षेत्र के कार्मिकों की स्व-गणना पूर्ण कराने की जिम्मेदारी दी गई। उन्हें आमजन को इस प्रक्रिया में भाग लेने के लिए प्रेरित करने को भी कहा गया। जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है।

00
जनगणना-2027 की महत्वपूर्ण समय-सारिणी
स्व-गणना 16 से 30 नवंबर तक संचालित होगी। इसके बाद 1 दिसंबर से 4 जनवरी 2027 तक घर-घर जाकर जनसंख्या गणना की जाएगी। पुनरीक्षण चरण 5 से 9 जनवरी 2027 तक चलेगा। स्व-गणना के लिए आधिकारिक पोर्टल se.census.gov.in पर जानकारी दर्ज की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed