Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Emphasis on providing postal ballots to senior and disabled voters

Azamgarh News: वरिष्ठ और दिव्यांग मतदाताओं को डाक मतपत्र उपलब्ध कराने पर जोर

Sat, 14 Nov 2026 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Emphasis on providing postal ballots to senior and disabled voters
आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 को स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिला निर्वाचन अधिकारी रविंद्र कुमार के मार्गदर्शन में सीआरओ संजीव ओझा ने निर्वाचन संबंधी विभिन्न व्यवस्थाओं और तैयारियों पर विचार-विमर्श किया।
विज्ञापन

बैठक में 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ मतदाताओं और दिव्यांग मतदाताओं को डाक मतपत्र (पोस्टल बैलेट) से मतदान की सुविधा उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया गया। मुख्य राजस्व अधिकारी संजीव ओझा को इस सुविधा के समन्वय और पर्यवेक्षण के लिए नोडल अधिकारी नामित किया गया है।
विज्ञापन

उन्हें निर्वाचन कार्य के लिए वाहनों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कराने का भी दायित्व सौंपा गया है। बैठक में आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता और विभागवार दायित्वों के निर्धारण पर विस्तार से चर्चा हुई। निर्वाचन कार्यों के प्रभावी संचालन से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं की समीक्षा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक के दौरान निर्वाचन कार्यों के सुचारु संचालन के लिए विभिन्न विभागों को सौंपे जाने वाले दायित्वों की समीक्षा की गई। आवश्यक मानव संसाधन और अन्य संसाधनों की उपलब्धता के बारे में भी जानकारी प्राप्त की गई।

मुख्य राजस्व अधिकारी संजीव ओझा ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने विभाग की तैयारियों की अद्यतन जानकारी तैयार रखें। उन्होंने कहा कि निर्वाचन एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, जिसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारियों को चुनाव से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed