फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Applications sought for housing allotment on August 15

आवास आवंटन के लिए 15 अगस्त मांगे आवेदन

Mon, 09 Aug 2021 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Applications sought for housing allotment on August 15
जिला नगरीय विकास अभिकरण डूडा द्वारा अल्पसंख्यक बाहुल्य क्षेत्रों व नगरीय मलीन बस्तियों में आसरा योजना अंतर्गत आवासों का आवंटन करने के लिए परियोजना अधिकारी डूडा अरविंद कुमार पांडेय ने 15 अगस्त तक आवेदन मांगे हैं। परियोजना अधिकारी, डूडा अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि शहरी गरीबों के लिए अल्पसंख्यक बाहुल्य क्षेत्रों तथा नगरीय मलीन बस्तियों में आसरा योजना अन्तर्गत नगर पंचायत जीयनपुर में 22 एवं नगर पंचायत कटघर लालगंज में 48 आवासों का आवंटन करना है। आवंटन के लिए पात्र लाभार्थियों से नि:शुल्क आवेदन 15 अगस्त 2021 तक कार्यालय जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) एवं संबंधित नगर निकायों में आवेदन प्राप्त होना चाहिए। आवेदन प्राप्त करने के लिए पात्रता की शर्ते में अल्पसंख्यक बाहुल्य एवं मलीन बस्तियों में रहने वाले अल्प आय मेहनतकश परिवार जिनके आवासीय सुविधा का आभाव हो तथा जिनकी आय छह हजार रुपये प्रति माह से अधिक न हो, संबंधित नगरीय निकाय में पंजीकृत रिक्शा चालक, अन्य पिछड़ा वर्ग व अनुसूचित जाति के ऐसे व्यक्ति जो बीपीएल कार्ड धारक हो तथा अवमुक्त स्वच्छकार पात्र हैं। योजनांतर्गत लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक के पास आवश्यक अभिलेखों में आय प्रमाण पत्र छह हजार प्रति माह, बीपीएल कार्ड, रिक्शा चालक प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र, निवास प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed