फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Anti Ragging Committee constituted in Government Medical College

राजकीय मेडिल कालेज चक्रपानपुर में एंटी रैगिंग कमेटी गठित

Fri, 11 Feb 2022 10:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 10:11 PM IST
विज्ञापन
Anti Ragging Committee constituted in Government Medical College
राजकीय मेडिकल कालेज एवं सुपर फैसेलिटी अस्पताल चक्रपानपुर में एंटी रैगिंग कमेटी गठित की गई है। इसके अध्यक्ष प्राचार्य बनाए गए हैं जबकि प्रशासनिक अधिकारी और प्रेस क्लब के अध्यक्ष को सदस्य नामित किया गया है। यह कमेटी कॉलेज में रैगिंग रोकने और इससे जुड़ी घटनाओं पर नजर रखेगी।
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ. आरपी शर्मा ने बताया कि रैगिंग को रोकने के लिए कमेटी गठित की गई है। एंटी रैगिंग कमेटी नियमित रूप से रैगिंग संबंधी क्रियाकलापों एवं इससे संबंधित किसी भी घटना के संबंध में पूरी जानकारी देगी। प्राचार्य ने बताया कि कमेटी में कम्यूनिटी मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष एवं आचार्य डॉ. शिवप्रकाश, एनाटमी विभाग के विभागाध्यक्ष एवं आचार्य डॉ. मनीषा उपाध्याय, मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष एवं आचार्य डॉ. बृजेश कुमार, एनेस्थिसिया विभाग के विभागाध्यक्ष एवं आचार्य डॉ. सतीश कुमार, सर्जरी विभाग के विभागाध्यक्ष एवं सह आचार्य डॉ. इशरत अली अंसारी, स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की विभागाध्यक्ष एवं सह आचार्य पद्मावती गौतम, नोडल अधिकारी, बायोकेमेस्ट्री विभाग की विभागाध्यक्ष एवं सहायक आचार्य डॉ. राजमंगल चौधरी, फिजियोलोजी विभाग के सहायक आचार्य डॉ. नियाज हसन, उपजिलाधिकारी सदर जल राजन चौधरी, क्षेत्राधिकारी सदर अभिजित आर शंकर व एसके सत्येन मीडिया प्रभारी प्रेस क्लब सदस्य नामित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed