फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Anti-corruption team caught Secretary red handed while taking 10 thousand bribe in Azamgarh

आजमगढ़ में घूस लेते धरा गया सचिव: 10 हजार घूस लेते एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ पकड़ा, कोतवाली भेजा

Tue, 14 Sep 2021 03:19 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 14 Sep 2021 03:19 PM IST
सार

अजमतगढ़ ब्लॉक का एक सचिव पूर्व प्रधान से भुगतान के नाम पर रकम वूसल रहा था। एंटी करप्शन गोरखपुर की टीम ने रजादेपुर मोड़ से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Anti-corruption team caught Secretary red handed while taking 10 thousand bribe in Azamgarh
रंगे हाथ पकड़ा गया सचिव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एंटी करप्शन गोरखपुर की टीम ने एक पूर्व प्रधान की शिकायत पर मंगलवार को आजमगढ़ जिले के अजमतगढ़ ब्लॉक के एक सचिव को 10 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। पुलिस और एंटी करप्शन की टीम उसे जीयनपुर कोतवाली लाकर कागजी कवायद पूरी करने में जुटी हुई है।

विज्ञापन


सगड़ी तहसील क्षेत्र के अजमतगढ़ ब्लॉक के पुरूषोत्तमपुर कैथौली गांव निवासी निवासी अवधेश गौतम पूर्व प्रधान है। अपने कार्यकाल में उन्होंने सामुदायिक शौचालय, कायाकल्प योजना के तहत अनेक विकास कार्य कराए थे। जिसका भुगतान अभी नहीं हुआ था। भुगतान को लेकर पूर्व प्रधान ने ब्लॉक में अपनी फाइल लगाई थी।
विज्ञापन


भुगतान को स्वीकृत करने के लिए सेक्रेटरी श्रीराम पुत्र मल्लू निवासी मधुबन जिला मऊ पूर्व प्रधान से 10 हजार रुपये बतौर घूस मांग रहा था। पूर्व प्रधान ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन टीम गोरखपुर से की। इसके बाद टीम मंगलवार को जिले में पहुंची और जिलाधिकारी से मिल कर दो गवाहों को लेकर अजमतगढ़ ब्लॉक के रजादेपुर मोड़ पर आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहीं पर पूर्व प्रधान द्वारा सचिव को पैसा दिए जाने की योजना बनी थी। पूर्व प्रधान से जैसे ही सचिव को पैसा दिया, वैसे ही टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया और लेकर जीयनपुर कोतवाली पहुंची। जहां अवश्यक लिखा पड़ी के बाद सेक्रेटरी को पुलिस के हवाले कर दिया गया।

इसके साथ ही उसके खिलाफ भ्रष्टाचार का मुकदमा भी दर्ज कराया गया। एंटी करप्शन टीम की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। भ्रष्टाचारी को पकड़ने के इस कार्य में सामाजिक संगठन प्रयास ने भी अहम भूमिका निभाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed