फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Another new case of dengue, the total number is seven

डेंगू का सामने आया एक और नया केस, कुल संख्या पहुंची सात पर

Wed, 19 Oct 2022 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Oct 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Another new case of dengue, the total number is seven
मुबारकपुर। कस्बा में संदिग्ध बुखार दिन प्रतिदिन घातक होता जा रहा है। बुधवार को एक और डेंगू केस की पुष्टि हुई है। इसके बाद कस्बे में अब तक मिले डेंगू केस की संख्या बढ़ कर सात हो गई है। इसमें पांच सीएचसी पर तो दो प्राइवेट अस्पतालों पर मिले हैं। एक डेंगू संक्रमित की मौत भी हो चुकी है। संदिग्ध बुखार को लेकर कस्बे में हड़कंप मचा है। तीन सप्ताह बाद भी जिम्मेदार संदिग्ध बुखार पर लगाम नहीं लगा सके हैं। नगर पालिका, स्वास्थ्य विभाग व मलेरिया विभाग द्वारा नियंत्रण को किए जा रहे सारे उपाय फिलहाल फेल ही होते नजर आ रहे हैं। कस्बे के दो वार्डों से संदिग्ध बुखार की शुरुआत हुई थी जो अब बढ़ कर आधा दर्जन से अधिक हो गए हैं। इतना ही नहीं कस्बे के साथ ही आसपास के ग्रामीण इलाके भी अब संदिग्ध बुखार की चपेट में आ गए हैं। बुधवार को सीएचसी पर एक और व्यक्ति की रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आयी है। पुरानी बस्ती निवासी कौनैन असगर (16) की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद तो मुहल्ले में दहशत फैल गई है। सीएचसी प्रभारी डॉ. मनोज मौर्या के अनुसार बुधवार को सीएचसी पर 19 नए बुखार रोगी इलाज के लिए पहुंचे। उन्होंने बताया कि अब तक सीएचसी पर कुल 358 संदिग्ध बुखार रोगी पहुंच चुके हैं। प्राइवेट अस्पतालों की बात की जाए तो सीएचसी से पांच गुने से अधिक संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंचे है। एक और डेंगू पॉजिटिव मिलने के बाद कस्बे में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed