फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Another member of Solver gang arrested, search for the rest continues

Azamgarh News: साॅल्वर गैंग का एक और सदस्य गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी

Wed, 08 Jan 2025 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Another member of Solver gang arrested, search for the rest continues
आजमगढ़। शहर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को प्रतियोगी परीक्षा में सेंध लगाने वाले साल्वर गैंग के एक और सदस्य को करतालपुर स्थित डीह बाबा के स्थान से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अपने गैंग के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर दूसरे के स्थान पर परीक्षा दिलाने का काम करता था। इस मामले में एसकेपी इंटर कालेज के केंद्राध्यक्ष ने शहर कोतवाली में मुकदमा पंजीेकृत कराया था। पकड़ा गया आरोपी अश्वनी कुमार चौधरी मऊ जनपद के घोसी थाना क्षेत्र के सोनाडीह अमिला गांव का निवासी है।
विज्ञापन

जानकारी मुताबिक पांच जनवरी को एसकेपी इंटर कालेज पांडेय बाजार में उत्तर प्रदेश सिविल कोर्ट स्टाफ केंद्रीयकृत भर्ती-2024-2025 की परीक्षा हो रही थी। परीक्षा के द्वितीय पाली में कक्ष सं.-012 में विकास कुमार चौहान 404 जंगल छत्रधारी लालगंज गोरखपुर, वी.आर. डी. मेडिकल कालेज गोरखपुर उप्र. -273013 का आधार वेरीफिकेशन प्रक्रिया में केवाईसी अपडेट न हो पाने के कारण डाटा का मिलान नहीं हो पा रहा था। संदेह वश जब पूछा गया तो स्वीकार करने से मना कर दिया। स्वयं को विकास कुमार चौहान पुत्र अयोध्या प्रसाद बताया लेकिन जब परीक्षा केंद्र पर तैनात पुलिस बल की सहायता से सख्ती से पूछताछ की गई तो सम्मिलित अभ्यर्थी ने अपना सही नाम सत्यम कुमार निवासी ग्राम टीवर ,थाना एनटीपीसी जिला पटना प्रदेश बिहार बताया। विकास कुमार चौहान के स्थान पर फर्जी अभ्यर्थी बनकर परीक्षा में सम्मिलित सत्यम कुमार ने यह भी बताया कि कुछ पैसो के बदले उसने यह काम किया है। उक्त के संबंध में साल्वर सत्यम कुमार निवासी ग्राम टीवर, थाना एनटीपीसी जिला पटना प्रदेश बिहार को पांच जनवरी को गिरफ्तार कर लिया गया था। पूछताछ में उसने बताया कि उसका एक बड़ा गिरोह इसमे शामिल है। पुलिस सक्रिय हुई और साल्वर गैंग के एक और सदस्य अश्वनी कुमार चौधरी निवासी सोनाडीह अमिला थाना घोसी जनपद मऊ को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

00
आठ लाख रुपये हुई थी पूरी डील



आजमगढ़। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में आरोपी अश्वनी कुमार चौधरी ने कई राज खोले। बताया कि पटना में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के दौरान सुमन कुमार निवासी ढीवर थाना एनटीपीसी जिला पटना से दोस्ती हुई थी। बताया कि मेरे गांव का अमित कुमार गुप्ता जो गोरखपुर में रहता है जिसकी सुमन कुमार से भी मित्रता है। बताया कि हम सभी लोग पैसे की लालच में परीक्षार्थी विकास कुमार चौहान के स्थान पर साल्वर सत्यम कुमार का कूट रचित फोटो आधार कार्ड में परिवर्तित कर फर्जी आधार कार्ड तैयार कर हाई कोर्ट की परीक्षा में सत्यम को बैठाए थे। इस परीक्षा के लिए आठ लाख रुपये में तय किया गया था। इसमे चार लाख सत्यम कुमार को दिया जाना था। चार लाख में हम तीनों लोग आपस में बांट लेते। सत्यम को परीक्षा में बैठने के लिए दस हजार रुपये दिय गए थे। शेष पैसा उत्तीर्ण होने पर दिया जाता। अमित कुमार गुप्ता ही विकास कुमार चौहान को हम लोगों से मिलवाया था और पूरी डील किया था। अमित कुमार गुप्ता व सुमन द्वारा सत्यम को विकास चौहान के स्थान पर परीक्षा देने के लिए भेजा गया था जिसे मैंने परीक्षा सेंटर पर लाकर छोड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed